(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / छुरा / पाण्डुका :- गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 35 कि. मी. व ब्लॉग छुरा मुख्यालय से 32 कि. मी. कि दूरी पर स्थित ग्राम मुरमुरा के मनोरम घनघोर सुंदर जंगल प्राकृतिक छटाओ से परिपूर्ण डोंगरी पठार पर बसे मां झरझरा मन्दिर स्थित है। वही ग्राम मुरमुरा के युवा सुरेन्द्र कुमार साहू ने पत्रकारों से चर्चा कर बताया कि मां झरझरा अंचल का ईष्ट देवी है। यहां प्रतिवर्ष नवरात्र पर्व पर ज्योत ज्वारा
प्रज्वलित किया जाता है। जो कि यहां सैकड़ों के ददात मे श्रद्धालुओ दर्शन एवं पार्टी पिकनिक व यहा के दृष्य मनोरम जैसे नजारा को देखने के लिए दूर - दूर के लोगो का आना जाना लगा रहता है। इतना ही नही यहा झरना की धारा भी बहती है वही झरने के निचले हिस्से में पत्थरों का चट्टाने भी देखने को मीलती है जो कि यहा कई प्रकार के अलग अलग प्रजाति के पंक्षीयों की मधुर आवाजो से लोगो का मनमोहित भी करता है यहा देखा जाए तो एक पर्यटक के रूप मे माना जाता है।यहां मूलभूत सुविधाओं की है जरूरतवही सुरेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि यहां मूलभूत सुविधाएं की कमी है। जो कि समिती एवं ग्रामीणों लगातार वर्षों से सड़क, बिजली, पेयजल,जैसे आदी मांगे करते शासन प्रसाशन व जनप्रतिनिधियों से सालो से करते आ रहे है जो कि अब तक पूर्ण नही हो पाया है। वही यहा सड़क, बिजली पेयजल जैसे जरूरतो का पूरा जो जाने पर यहा भी जतमाई, घटारानी जैसे रूप में आ जाएगे एवं लोगो का आना जाना हजारो के संख्या पर हो जांएगे।
यहा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी पहुच चूके है कि यहा के प्राकृतिक वातावरण एवं यहा कि मनोरम दृश्य को देखकर जनप्रतिनिधियों के साथ साथ लोगो ने यहा कि दृश्य को देखकर सहराना भी करते है।व यहा लोगो का आना जाना लगातार लगा रहता है वही ग्राम मुरमुरा के झरझरा विकास समिति एवं ग्रामीण लगातार मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कराने का मांग करते आ रहे है। जो कि पूर्ण होने पर गरियाबंद जिले का एक नया पर्यटन के रूप मे बेहतरीन विकसित हो सकता है।