(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- भाजपा मंडल फिंगेश्वर तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में भारत देश की रक्षा प्रमुख विपिन रावत जी को श्रद्धांजलि देने हेतु कार्यक्रम का आयोजन फिंगेश्वर नगर के हृदय स्थल रानी श्याम कुमारी देवी चौक पर किया गया उक्त कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी तथा
कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया उक्त श्रद्धांजलि सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा की विपिन रावत जी देश के रक्षा प्रमुख का जिम्मेदारी बहुत ही ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निभाया है उनके रहते तक भारत देश के दुश्मन चीन व पाकिस्तान को कामयाब होने नहीं दिया मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय विपिन रावत जी का स्वर्गवास हो ना देश के लिए अपूर्ण क्षति है उनके रक्षा प्रमुख होने के नाते जो काम किया है वह अविस्मरणीय रहेगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा की विपिन रावत जी को अनेकों अवार्ड से नवाजा गया ।सभा को भाजपा मंडल के पूर्व मंत्री किरण सोनी तथा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदमा यदू ने भी संबोधित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यक्रम के प्रभारी जिला के मंत्री श्री प्रेम लाल टोडर ने भी कहा कि विपिन रावत जी ने लगातार 43 वर्ष तक सेवाएं दिया है उनके निधन से देश ने एक महान राष्ट्र भक्त को दिया है कार्यक्रम का संचालन मंडल के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने भी कहा कि विपिन रावत जी का कार्य किया हुआ व्यर्थ नहीं जाएगा उक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यक्रम के प्रभारी प्रेमलाल टोडर कुंजन लाल साहू मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू वा शांति को सरे नगर पंचायत के पार्षद एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेश लहरें जिला मंत्री एवं सभापति मंजू हरित महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पदमा यदु महामंत्री महिला मोर्चा भुनेश्वरी साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योति राजपूत लक्ष्मी श्रीवास्तव अवध राम साहू युवा मोर्चा का सदस्य राकेश सिन्हा संस्कृति प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक डॉक्टर सुखीराम ध्रुव वरिष्ठ पत्रकार दीपक पोद्दार सहित भाजपा के अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे साथ ही सभी ने मौन रहकर सभी दिव्य गत आत्माओं के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।