गरियाबंद / छुरा :- मुरमुर विद्यालय में 22 व 23 दिसंबर को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता श्री लखन साहू, अध्यक्ष,शाला प्रबंधन समिति के मुख्य आतिथ्य, व प्राचार्य श्री आर एल साहू के मार्गदर्शन में आज शाम संपन्न हुई।जिसमे खो खो,व्हालीबॉल,लंबी कूद,ऊंची कूद,गोला फेंक, भाला फेंक, रिले रेस,बैडमिंटन,चेस,
कैरम,रस्साकसी,आदि,विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता में,विद्यालय के अधिकांश छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।संस्था, के अलावा,पंचायत की ओर से भी पुरस्कार,विजेता खिलाड़ियों को वितरित किया गया।संस्था की ओर से सफल खिलाड़ियों को,प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम में पालकों के अलावा,आसपास के ग्रामीणों सहित बडी संख्या में दर्शकों ने उपस्थित होकर खेल का आनंद लिया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से,संस्था के प्राचार्य श्री आर एल साहू,अध्यक्ष श्री लखन साहू,संरक्षक श्री गेंद राम साहू, सेवा निवृत्त शिक्षाविद श्री टीआर साहू,सरपंच के
प्रतिनिधि के रूप में सचिव श्री सुरेश साहू,पूर्व पंच चंद्रिका साहू, टिकू ध्रुव,अन्य पंचगण,वरिष्ठ व्याख्याता श्री टी आर साहू,श्री डी पी शर्मा,श्री पी आर यादव,सहित संस्था के सभी व्याख्याता, शिक्षकगण,कार्यालय सहायकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।