स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय आत्मनिर्भर शिविर का समापान - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, December 24, 2021

स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय आत्मनिर्भर शिविर का समापान

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

आत्मरक्षा के गुण सिख कर छात्राए होगी साहसी - गफ्फु मेमन  

गरियाबंद - नगर के सिविल लाइन मैदान में स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा स्कुली छात्राओ के लिए आयोजित सात दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, विशेष अतिथि नपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके थे।

विशेष रूप से श्रीमति पदमा साहू, श्रीमति चन्द्रप्रभा फूलझेले, श्रीति सुनीता साहू भी उपस्थित थे। इसके अलावा छात्राओ और महिलाओ के हौसला अफजाई हेतु सीजेएम श्रीमति संज्या रात्रे और संयुक्त कलेक्टर रिशा ठाकुर भी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुॅचे थे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त सभी छात्राओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।  

इस अवसर पर सीजीएम श्रीमति संज्या रात्रे ने कहा कि समाज में महिला एवं पुरूष दोनो समान है। महिलाए किसी क्षेत्र में कमजोर नही है। हमे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है और हर कठिन परिस्थिति का धैर्य के साथ सामना करना है।  

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के लिए संस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह शिविर छात्राओ को साहसी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे छात्राओ में आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान उन्होने छात्राओ के लिए 10 बैडमिंटन देने की भी घोषणा की। छात्राओ से शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर ध्यान देने की अपील की। नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि यहां से सिख कर छात्राए अपने सहेलियो और अन्य छात्राओ को भी आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करे। प्रशिक्षण में सिखी बात उनसे साझा करे।  
ज्ञात हो कि स्कुल-कालेज के छात्राओ को आत्मरक्षा के गुर सिखाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हे साहसी बनाने के उद्देश्य से नगर के स्वावलंबी महिला विकास समिति के द्वारा 16 से 21 वर्ष आयु के छात्राओ के लिए सात दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सिविल लाइन में किया गया था। शिविर में छात्राओ को सशक्त और सबल बनाने हेतु जुडो कराटे
विशेषज्ञ कोच चंचला गणेश आजाद, तीरथ यादव व हेमंत यादव द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। विपरीत परिस्थिति में कैसे आत्मरक्षा की जाए, कैसे दूसरो की बचाया जा सके इसके गुर सिखाये गए। समिति के अध्यक्ष श्रीमति तनु साहू ने बताया कि हमारा उद्देश्य छात्राओं को खुद की रक्षा करने में सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास सहित नगर के अन्य स्कुल के लगभग 51 छात्राओ प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में महिला स्वावलम्बी समिति के अध्यक्ष ताकेश्वरी (तनु)साहू, प्रीति मुकेश मिश्रा, बिंदु वर्मा, गुलेश्वरीं ठाकुर, त्रिवेणी देवांगन, ममता धीवर, धानी मानिकपूरी, सपना रोहरा, दीपिका साहू, सारिका महाड़िक, प्राची कुटारे, सीमा जांगड़े एवं कराटे कोच चंचला गणेश आजाद, तीरथ यादव, हेमंत यादव उपस्थित रहा