प्रदेश में वरिष्ठता निर्धारण का एक नियम हो
प्रमुख सचिव से चर्चा - सभी स्तर के पद व स्थान हो सार्वजनिक
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक शुक्ला जी से चर्चा करते हुए मांग किया कि प्रदेश के सबसे बड़े पदोन्नति शिक्षा विभाग में व्याख्याता पद पर एल बी संवर्ग के शिक्षको का सी आर व संपत्ति विवरण मंगाकर उन्हें भी व्याख्याता पद पर पदोन्नति दिया जावे,,इससे निचले स्तर पर पदोन्नति हेतु अधिक पद की उपलब्धता होगी।
प्रमुख सचिव शिक्षा डॉ आलोक शुक्ला को उन्होंने बताया कि पदोन्नति हेतु वरिष्ठता निर्धारण जिला व ब्लॉक में अलग अलग ढंग से विसंगति पूर्ण किया गया है इस हेतु शासन से एक जिर्देश सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को जारी किया जावे, जिससे प्रदेश भर में वरिष्ठता का एकरूपता से निर्धारण हो।प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव महोदय को अवगत कराया कि व्याख्याता, प्रधान पाठक मिडिल, शिक्षक व प्रधान पाठक प्राथमिक के पदों पर कुल कितने पद व एल बी संवर्ग को 5 मार्च 2019 के नियमनुसार कुल कितने पद में पदोन्नति किया जाना है, सक्षम अधिकारी द्वारा सार्वजनिक ही नही किया जा रहा है, इससे नियम का सही पालन सम्भव नही होगा, अतः सभी स्तर के पदोन्नति के पद सार्वजनिक होना चाहिए।उन्होंने कहा कि इन विषयों पर विभाग नियमानुसार शीघ्र निर्देश देगा।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ,प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत बघेल ,प्रांतीय सह सचिव ,विनोद सिंन्हा , प्रांतीय संयुक्त सचिव पुरन लाल साहू प्रदेश मंत्री ,छन्नूलाल सिन्हा ,आई टी सेल गिरिश शर्मा, महिला प्रतिनिधि गीता शरणागत ,जिला पदाधिकारी भुवन यदू नंदकुमार रामटेके ,सुरेश केला मनोज तिवारी सलीम मेमन ,टिकेन्द्र यदू ,जमशीर कुरैशी ,ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी ,हुलस साहू ,संतोष साहू ,धोबलेश्वर बेहरा ,संजय यादव ,किरण साहू ,सनत यादव ,महेंद्र प्रधान ,खेमराज यादव ,आर एस कंवर ,नारायण निषाद गौतम बिझेकर ,ईरफान कुरैशी ,दयाराम मांझी ,कन्हैया मिश्रा ,केशव सेन ,धनश्याम यादव ,मुकुंद कुटारे , सजीव सोनटेके,ने कहा है कि कई जिलों व संभाग में संविलियन आदेश के क्रम को ही वरिष्ठता सूची माना जा रहा है, जबकि संविलियन के लिए जारी सूची के क्रम भी भारी विसंगति है। सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठता निर्धारण नियम का पालन नही किया जा रहा है,वरिष्ठता के लिए प्रदेश के अलग अलग ब्लाकों में चार प्रकार से वरिष्ठता का क्रम निर्धारण किया जा रहा हैपहला प्रकार – किसी ब्लाक में नियुक्ति तिथि के क्रम में वरिष्ठता सूची बनाया जा रहा है
दूसरा प्रकार – किसी ब्लाक में कार्यभार ग्रहण तिथि वरिष्ठता सूची बनाया जा रहा है
तीसरा प्रकार – किसी ब्लाक में जन्म तिथि को आधार बनाकर वरिष्ठता सूची बनाया जा रहा है,
चौथा प्रकार – किसी ब्लाक में संविलियन आदेश के क्रम को ही वरिष्ठता सूची माना जा रहा है,
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठता निर्धारण नियम का पालन करते पारदर्शिता पूर्ण सूची बनाने की मांग की है ।
संजय यादव सचिव छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई गरियाबंद