नम्रता गांधी होंगी गरियाबंद जिले की नई कलेक्टर और रोक्तिमा यादव संभालेंगी सीईओ का जिम्मा
गरियाबंद / राज्य शासन ने एक आदेश जारी करते हुए कई जिलों के कलेक्टर सहित 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये है। गरियाबंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर का भी इस लिस्ट में नाम शामिल है। अब वे महासमुंद कलेक्टर होंगे। वही गरियाबंद जिले की कमान नम्रता गांधी संभालेंगी। जिला पंचायत रोक्तिमा यादव होंगी। रोक्तिमा यादव इससे पूर्व जिले में डिप्टी कलेक्टर रह चुकी है। वही जिले के पूर्व कलेक्टर श्याम धावड़े का तबादला कोरिया कलेक्टर से बस्तर कमिश्नर के पद पर हुआ है।
TRANSFER NEWS : पुलिस विभाग में फेरबदल: , TI , SI सहित ASI के थानों में किया गया फेरबदल
गरियाबंद . एसपी जेआर ठाकुर ने गुरुवार को आदेश जारी किया है . आदेश के मुताबिक बसंत बघेल को देवभोग थाना प्रभारी बनाया गया है . यहां पदस्थ विकास बघेल का तबादला राजनांदगांव जिले हो गया था . जारी आदेश के मुताबिक भूषण चन्द्राकर को पांडुका और सतउ राम नेताम को इंदागांव प्रभारी बनाया गया है . सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र वर्मा की पोस्टिंग गरियाबंद थाने में किया गया है . अजय सिंह को यातयात गरियाबंद भेजा गया है .