गरियाबंद / फिंगेश्वर :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल फिंगेश्वर द्वारा धान खरीदी केंद्र फिंगेश्वर में किसानों के धान खरीदी के समय बढ़ाने खाद की कमी को दूर करने भूपेश सरकार द्वारा घोषित पूर्व के 2 वर्षों की बोनस राशि नहीं मिलने तथा सोसाइटी को धान खरीदी की कमीशन की राशि अभी तक प्राप्त है साथ ही मोटर पंप पर विद्युत कटौती इत्यादि समस्याओं को लेकर धान खरीदी केंद्र फिंगेश्वर में वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री भुवन साहू पूर्व मंडल मंत्री किरण सोनी संचालक पन्नालाल बंजारे तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों किसानों के उपस्थिति में धरना प्रदर्शन कर किसानों को शोषण से बचाने तथा किसानों की समस्याओं को दूर करने के मांग को लेकर कांग्रेस के भूपेश सरकार के विरुद्ध एक
दिवसी धरना प्रदर्शन तथा उद्बोधन हुआ जिसमें भूपेश सरकार से किसानों के खाद की समस्या धान खरीदी की समस्या सहित अन्य समस्याओं को शीघ्र ही दूर करने की मांग किया गया समय किसानों की समस्या दूर नहीं कर पाने की स्थिति में भूपेश सरकार को पद मैं रहने का कोई अधिकार नहीं बनता उक्त बाते अपने संबोधन मे रामू राम साहू ने कहां की आने वाले समय में पूरे छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ की जनता एवं किसान ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर की रास्ता दिखाने हेतु ठान लिया है श्री साहू ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने झूठी वायदे कर सत्ता मे आई है और तीन साल बीत जाने के बाद भी एक भी वायदे जनता के हित में पुरा नही किया है बल्कि चारों तरफ भारी भ्रष्टाचार हो रहा है जिससे जनता परेशान है ₹266 का यूरिया 600 तथा 12 सो रुपए के डीएपी सोलह सौ रुपया में बिक रहा है यहभूपेश सरकार की देन है रामू राम साहू ने राजिम क्षेत्र के विधायक पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें राजिम क्षेत्र के जनता एवं किसान के सुख-दुख से कोई सरोकार नहीं है उक्त धरना प्रदर्शन को भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री भुवन साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार से किसान मजदूर युवा महिला के साथ साथ हर वर्ग काफी त्रस्त हो चुके ऐसी सरकार को शीघ्र ही उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है कार्यक्रम का संचालन करते हुए किरण सोनी ने कहा कि खाद की कालाबाजारी से किसानों का शोषण हो रहा है यह कालाबाजारी भूपेश सरकार द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है खाद की आपूर्ति सहकारी समिति में ठप है उक्त एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू के नेतृत्व में तथा मंडल महामंत्री किसान मोर्चा भुवन साहू के उपस्थिति में हुआ जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व मंडल मंत्री किरण सोनी संचालक सदस्य पन्नालाल बंजारे किसान मोर्चा के सदस्य कृष्णा साहू मनीराम कुंटे बसिया राम रूप शाखा राम ध्रुव रिखी राम निषाद कुमार मांडले भुनेश्वर लहरें पूर्व भाजपा महामंत्री सुखदेव साहू नेमो राम साहू मनोहर साहू बनाऊं राम साहू चोवा राम बंजारे कामता साहू दसरू निषाद डॉक्टर निषाद मान सिंह ठाकुर कामता साहू सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता एवं सैकड़ों किसान उपस्थित रहेMonday, January 31, 2022
Home
Unlabelled
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के विरुद्ध एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu