गरियाबंद / राजिम / अंचल के छोटे से ग्राम कपसीडीह के युवा मंच संचालक एवं कवि विरेन्द्र सिंह ठाकुर को सामाजिक,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में निरंतर सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश उदघोषक संघ द्वारा प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजपूत एवं पदाधिकारियों ने उन्हें यह सम्मान देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी विरेन्द्र सिंह रत्नगर्भा जिला गरियाबंद के अनमोल रत्न है जो निरंतर विभिन्न्न मंचो में मंच संचालन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित करने का सराहनीय प्रयास कर रहे है।उनके इस उपलब्धि पर हिन्दी साहित्य भारती गरियाबंद के जिलाध्यक्ष डॉ. मुन्नालाल देवदास,रत्नांचल जिला साहित्य परिषद के अध्यक्ष विरेन्द्र साहू,जिला मानस संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर,वरिष्ठ साहित्यकार संतोष सोनकर,आसुकवि हलधर नाथ जोगी,उदघोषक नवेंद राज साहू,आनंद साहू,श्रवण साहू,कमलेश कौशिक,लोकगायक डिमान सेन,आदित्य ठाकुर,आकाश साहू,लोक कलाकार राजकुमार यादव,गौकरण मानिकपुरी,होमन यादव,गोकुल साहू,विनोद साहू सहित अनेक लोगो ने बधाई एवं शुभकामना दी।
Thursday, January 27, 2022
Home
Unlabelled
मंच संचालक एवं कवि विरेन्द्र को मिला प्रतिभा रत्न सम्मान
मंच संचालक एवं कवि विरेन्द्र को मिला प्रतिभा रत्न सम्मान
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu