शिक्षक हरीश टांडे उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य हेतु सम्मानित - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, January 27, 2022

शिक्षक हरीश टांडे उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य हेतु सम्मानित

गरियाबंद  / छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित "पढ़ई तुहंर दुआर " योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य हेतु शिक्षक हरिश लाल टांडे को कलेक्टर सभा कक्ष में  गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर,जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्याम चन्द्राकर के उपस्थिति में कलेक्टर नम्रता गांधी ने सम्मानित किया। कलेक्टर ने विकासखंड फिंगेश्वर के अन्य 6 शिक्षकों  को श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, अनिल कुमार मेघवानी, उमेश यदु, दीप्ति मिश्रा, असीम श्याम हरित, विजेता देवानी, सहित जिला गरियाबंद के 36 शिक्षक - शिक्षिकाओ को प्रशस्तिपत्र,मोमेंटो,साल,डायरी,कलम भेंटकर सम्मानित किया है।

उल्लेखनीय है कि कोविड 19 महामारी के चलते जब स्कूल बंद था तब स्कुल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पढ़ई तुहंर दुआर योजना आरंभ की गई थी। विद्यालयों के बंद होने के बावजूद भी शिक्षकों द्वारा आन लाइन क्लास, बुलटू के बोल, लाउडस्पीकर गुरुजी, मोहल्ला क्लास तथा पढ़ई तूहंर दुआर 2.0 के तहत बच्चों को पढ़ाने का काम जारी रखा।

 इसके अलावा इस वर्ष विद्यालय खुलने के बाद 10 बिंदुओं पर अकादमिक कार्य प्रारंभ किए जिसमें हस्त लेखन, पठन कौशल, विज्ञान के प्रयोग, राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण,विद्यार्थी विकास सूचकांक इत्यादि बिंदु समाहित किए गए

 उक्त शिक्षकों ने इन सभी बिंदुओं पर विकासखंड एवं जिला स्तर पर मेंटर का कार्य करते हुए उक्त अकादमीक कार्य को सफलतापूर्वक संपादित किया।

इसके अलावा दीवार लेखन, प्रिंट रिच वातावरण, हस्त पुस्तिका लेखन, मिट्टी के खिलोने, कबाड़ से जुगाड़ आदि गतिविधियों को जारी रखा। वर्तमान में शिक्षक 100 दिन 14 सप्ताह के गणितीय एवं भाषाई कौशल के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रहे है

पूर्व माध्यमिक शाला खुटेरी के शिक्षक हरीश टांडे द्वारा बस्तविहीन विद्यालय स्वरोजगार हेतु,बास शिल्प, किराना दुकान, वाद्ययंत्र, लोहार, बढ़ाई आदि के कार्यो से बच्चों को प्रत्यक्ष अवलोकन करवाकर स्वरोजगार हेतु निरन्तर प्रयास कर रहे है ।शिक्षक हरीश टांडे को सम्मानित होने पर उनके शुभचिंतको, मित्रो ने शुभकामनाएं बधाई दी।बधाई देने वालो में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा, विकास खण्ड स्रोत समन्वयक टिकेंद्र यदु, डॉ आनंद मतवाले, भागचंद चतुर्वेदी, मुन्ना कुर्रे,सुघरमल आड़े, सहदेव बंजारे,बिष्णु जांगडे,नरेंद्र सूर्यवंशी, विनोद टण्डन,शिक्षक ऋषिवल्लभ सेन,रूखमणी टांडे,अनिता बंजारे,सुनीता चतुर्वेदी,लोकेश्वरी साहू,माधुरी निषाद ,सकुन गिलहरे ।