मंच की भव्यता और गरिमा देख मंत्रमुग्ध हुए दर्षक
गरियाबंद / राजिम। संत समागम उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंच को विशेष रूप से तैयार किया गया था। जिसकी भव्य सुंदरता देखते ही बन रही थी। गरियाबंद कलेक्टर नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में तैयार किए गए इस मंच की भव्यता को लोग बरबस निहारते नजर आए। मंच साज-सज्जा किये प्रभारी ने बताया कि गेंदा के विभिन्न प्रकार के रंग बिरंगे फूल, सेवंती, सूरजमुखी और गुलाब, डिजाईनदार हरे पत्तों से मंच को सजाया गया है। फूलों से ही झालर, गेट व रंगोली बनाया गया
था। पीला, सफेद और गुलाबी सेवंती के फूलों को गुलदस्ते का रूप देकर नीचे के भाग को गेंदा के फूलों से झालर बनाया गया था। इसमें एक विशाल एल.ई.डी. लगाया गया है और मंच को गोल्डन फ्रेम से मंदिर का आकार दिया गया था। जिसमें एलईडी के ऊपर भगवान शिव-पार्वती, श्री राजीव लोचन और गंगा मैया के छायाचित्र को फ्रेम अंदर स्थापित कर लाईटों से सुसज्जित किया गया है। जिसके दोनों ओर रंग-बिरंगे फूलों का आकर्षक झालर बनाया गया था तथा स्वागत द्वार में बाँस से बनी जालीदार चटाई के बीचांे बीचटोकरी में गेंदा फूल से बना स्वास्तिक बहुत ही आकर्षक दिखाई दे रहा है। मंच के दायीं ओर भगवान श्री राजीव लोचन की प्रतिमा को भी गोल्डन फ्रेम के मंदिर में विराजीत किया गया है इसमें भी फूलों से बेहत्तरीन सजावट की गई थी। मंच को विभिन्न प्रकार के रंगीन लाईटों से भी रोशन किया गया। मंच के आऊटर को भी गेंदा फूल के झालरों से सजाया गया है तथा मंच के सामने भाग में छोटे-छोटे गमलों से सजे पौधे बहुत ही सुन्दर दिखाई दे रहे थे और नीचे लगे रंग-बिरंगे मुलायम काॅरपेट मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। इस बार दर्शकदीर्घाको भी अलग-अलग ब्लाकों में बाँटा गया है। जिससे दर्शकों को कार्यक्रमों का आनंद उठाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। किसी भी कलाकार के लिए सबसे प्रमुख आधार सांस्कृतिक मंच होता है जिसकी साज सज्जा, सुन्दरता और बनावट कलाकारों के उत्साह को दुगुना करती है और उन्हे अपने कला को अच्छे ढंग से प्रदर्शित करने में सहयोग प्रदान करती है और जनमानस को अपनी ओर सहज ही आकर्शित कर लेती है, वही इस बार माघी पुन्नी मेला में संत समागम के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों के भव्य स्वागत के लिए मुख्यमंच को रंग बिरंगे फूलों का उपयोग कर सुंदर महकते बागबान का रूप प्रदान किया गया था।