गरियाबंद / फिंगेश्वर :- कोपरा -ग्राम पंचायत जेन्जरा में गिला एवं सुखा अपशिष्ट प्रबंधन हेतु रौनक महिला समूह की महिलाओ द्वारा लगातार घर घर जा कर कचरा एकत्रित कर उस कचरे की छटनी कर पुनः उपयोग की वस्तुओ को काम में लाने एवं बेकर चीजो को डिस्पोज कर गाँव को स्वच्छ बनने मे अहम भूमिका निभा रही है।जिसके लिए ग्राम पंचायत जेन्जरा के सरपंच हीरामणि साहू सहित पंचो के द्वारा
उन्हे रिक्शा वितरण किया गया।महिलाओं के सुरक्षा के लिए दस्ताना, मास्क कपड़ा, हैंड वॉश , धमेला , रापा एवं मिनी लाउडस्पीकर दिया गया।सरपंच हीरामणि साहू ने बताया कि हमारे ग्राम की स्वच्छता अभियान के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।फिंगेश्वर विकास खण्ड के बहुत से गांवों में स्वच्छता अभियान में योगदान दिया हैं।वहीं राजिम माघी पुन्नी मेला में भी स्वच्छता अभियान में हर साल अपनी सेवाएं प्रदान करती हैं।गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए मिनी लाऊड साउंड सिस्टम भीमहिला समूह को प्रदान किया गया हैं।इस दौरान हीरामणि साहू सरपंच हुलास साहू सचिव चंद्र कुमार तिवारी,पंच विदेश साहू, हरेंद्र साहू ,लीलाधर साहू, रोहित ध्रुव, किरण कवर् ,सुनीता तारक, ललिता दीवान,मनीष तारक,देवकीसाहू,नीर साहू,शांति ध्रूव जागेश्वरी यादव, झन्गु साहू,शिवकुमार साहू, एवं महिला समूह के लक्ष्मी साहू एवं मंजू साहू उपस्थित थे ।Wednesday, February 23, 2022
Home
Unlabelled
एक कदम स्वच्छता की ओर ग्राम पंचायत जेन्जरा
एक कदम स्वच्छता की ओर ग्राम पंचायत जेन्जरा
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu