गरियाबंद / , साल 2021 -2022 के लिए दीनानाथ साहू को मेलबोर्न आस्ट्रेलिया के VYOM द्वारा , श्री साहू के द्वारा वास्तु के क्षेत्र में प्राचीन ज्योतिष के वास्तु के नियमो की नवीन आधुनिक विज्ञान के सापेक्ष वैज्ञानिक व्याख्या सिद्धांत प्रतिपादित किया , जिससे वास्तु सम्ब्न्धित अनेक भ्रान्तियो से बचा जा सकता है ।साथ ही साथ वैदिक ज्योतिष में गम्भीर बीमारियों के जनक ग्रह राहु के मेडिकल अस्ट्रोलॉजी में फलेक्स सीड का कारगर शोध उपाय के रूप में प्रस्तुत किया गया
साथ ही साथ आधुनिक परिवर्तन शील युग में सामाजिक व्यवस्था में हो रहे परिवर्तन का ज्योतिषीय कारण से ग्रहों की व्याख्या करते हुए इसके दुष्प्रभाव से बचने का ज्योतिष उपाय भी इस अपने ज्योतिष शोध में वर्णन किया है , जिसे कलयुग में राहु -शुक्र युग का प्रादुर्भाव का शोध पत्र प्रस्तुत किया
श्री साहू के वास्तु , मेडिकल अस्त्रोलोज़ी , वैदिक ज्योतिष में तीनो में किए गए आश्चर्य जनक शोध के लिए ज्योतिष में अंतराष्ट्रीय रिसर्चर अवार्ड ,अंतराष्ट्रीय ज्योतिष संस्था VYOM मेलबोर्न आस्ट्रेलिया द्वारा दीनानाथ साहू को प्रदानकर सम्मानित किया
जिससे भारतीय ज्योतिष जगत के साथ साथ परिवार , इष्ट मित्रों , एवं श्री साहू के जन्म भूमि क्षेत्र गरियाबंद , राजिम , फ़िंगेश्वर के क्षेत्र वासियो में हर्ष व्याप्त है ।
एवं बधाई संदेश मिलते जा रहे है
ज्ञातव्य है कि श्री दीनानाथ साहू स्व. लखन लाल साहू के पुत्र है । एवं पेशे से हेडमास्टर है तथा अपने ज्योतिष भविष्यवाणीयो के लिए राष्ट्रीय - अंतराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात है एवं पूर्व में भी उनके ज्योतिष शोधो के लिए ज्योतिष के अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान ने नवाजा जा चुका है