गरियाबंद /केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डा .रामकुमार साहू ने कहा की मान .प्रधानमंत्री मोदी के सरकार की ओर से केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के द्वारा बजट 2022-23 पेश किया गया जिसमे देश के 130 करोड़ जनता और सभी वर्गो को ध्यान में रख कर सर्व स्पर्शी सर्व समावेशी बजट प्रस्तुत किया गया है
देश को भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मान .मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना आत्मनिर्भर भारत जिसमें देश का हर नागरिक अपने आप में सक्षम हुनर मंद और आत्मनिर्भर हो और आने वाले पीढ़ी के लिए एक समृद्धशाली भारत के निर्माण यह बजट दूरगामी परिणाम देने वाला साबित होगा
अन्नदाता किसानों का ध्यान रखते हुए किसानों की आय दुगुना करने कृषि के क्षेत्र में अलग बजट का प्रावधान किया गया है 60लाख युवा बेरोजगारों को रोजगार देने की योजना बनाया गया है गरीबों को चिंता मुक्त करने हेतु पक्का आवास की योजना के अन्तर्गत 48000 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति कारी कदम उठाते हुए सरकार द्वारा दूरदर्शन में 200 चैनल के माध्यम से कक्षा 1से 12 तक हर कक्षा के लिए अलग चैनल का प्रावधान किया गया है जो वैश्विक महामारी जैसे काल में बच्चों के शिक्षा हेतु मिल का पत्थर साबित होगा अंत में डा .रामकुमार साहू ने बेहतर बजट प्रस्तुत करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त किया