आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स खेल में, हरीशचंद्र निषाद का चयन - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, March 21, 2022

आल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स खेल में, हरीशचंद्र निषाद का चयन

गरियाबंद /छुरा / पांडुका:- ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स खेल  मेँ  शासकीय कर्मचारियों का बहुत से खेलो का राष्ट्रीय प्रतियोगिता होता है ।इसी कड़ी में दिनांक 15 मार्च को स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम रायपुर में राज्य स्तरीय सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स खेल का ट्रायल रखे गए थे ।वेटर्न ग्रुप में हरिश्चंद्र निषाद खेल शिक्षक, शा.उ.मा.शा.कौं द केरा का चयन 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में आल इंडिया सिविल सर्विसेज के लिए हुआ है ।यह प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च को गुड़गांव हरियाणा में आयोजित है ।छत्तीसगढ़ के टीम 26 मार्च को रवाना होगा ।हरिश्चंद्र की इस उपलब्धि के लिए स्टाफ के शिक्षकगण, उनके मित्र गण-गैबी साहू ,शेष साहू,नेकराम ध्रुव,केशव सेन,सुकदेव साहू, पोमन तारक ,छत्रपाल सिन्हा जिला सचिव प्रदेश पत्रकार यूनियन इकाई गरियाबंद  आदि ने बधाई दी है ।