गरियाबंद / राजिम :- समीपस्थ ग्राम पितईबंद के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के संयुक्त तत्वावधान में शासन के मनसा अनुरूप शाला प्रबंधन एवं समिति के सदस्यों का क्षमता विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री पुनारद बंजारे सरपंच के मुख्यआतिथ्य मे मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन कर किया गया ।उसके पश्चात राजगीत अरपा पैरी के धार सभी सदस्यों द्वारा सम्मान गाया गया पूर्व माध्यमिक शाला पितईबंद के प्रधान पाठक श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा शाला प्रबंधन समिति के अर्थ उद्देश्य एवं दायित्वों का निर्वहन एवं
वित्तीय प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शाला प्रबंधन समिति एवं समुदाय हमारे विद्यालय की रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती हैं जैसे हमारे शरीर को सभी कार्य करने में सहयोग प्रदान कर झुकने नहीं देती ठीक उसी की तरह हर पहलू में शाला प्रबंधन समिति का कार्य विद्यालय का सहयोग करती है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।प्रथम दिवस के सोपान में प्रशिक्षण में श्रवण यदु शिक्षाविद राजेश बंजारे राजाराम निषाद जगदीश यादव दीनबंधु यदु आदि सदस्यों की उपस्थिति में श्री विजय महोबिया एवं चन्द्रप्भा सोनवानी आराधना नाग एवं योगेश्वरी साहू शिक्षक शिक्षिकाओं की योगदान में प्रथम दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार साहू ने कियाMonday, March 21, 2022
Home
Unlabelled
पितईबंद में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ
पितईबंद में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu