कोरोना के बाद पहली बार 20 हजार से अधिक शिव भक्तो ने भूतेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना
भगवान शिव का जलाभिषेक कर मांगा सुख समृध्दि का आर्शीवाद
गरियाबंद - मंगलवार को महाशिवरात्री के अवसर पर जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर ग्राम मरौदा में स्थित विश्वप्रसिध्द शिवलिंग भूतेश्वरनाथ मंदिर में शिवभक्तो की ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली। करीब 20 हजार से अधिक शिवभक्तो ने यहां पहुॅच पूजा अर्चना की और भगवान भोलेनाथ से सुख समृध्दि का आर्शीवाद मांगा। कोरोना काल के बाद पहली बार इतने अधिक संख्या में श्रध्दालु यहां पहुॅचे थे। इस अवसर पर भूतेश्वरनाथ समिति द्वारा शिव मानस यज्ञ और भव्य मेले का आयोजन किया गया था। इसके अलावा सिरकट्टी आश्रम कुटेना के संत श्री गोवर्धनशरण व्यास जे सानिध्य में दिनभर यहां भजन किर्तन प्रवचन और सत्संग चलता रहा।
इसके पहले धार्मिक आस्था और विश्वास के केन्द्र भूतेश्वारनाथ मंदिर में सेवेरे 6 बजे से ही शिवभक्तो के पहुचने के साथ पूजा पाठ का सिलसिला शुरू हो गया था। सवेरे 6 बजे शुभ मुहुर्त में भगवान सत्य नारायण की पूजा की गई। इसके बाद सुबह आठ बजे स्थानीय समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर हवन व पूजा अर्चना की गई। 11 बजे कन्या भोज का आयोजन किया गया जिसके बाद दोहपर एक बजे से भंडारा प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अंचल सहित दूर दराज से आए हजारो शिवभक्तों ने क्रमवार भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। भगवान शिव को प्रसन्न करने शिव भक्तो रोली, मोली, साबुत चांवल, दमधूप दीप, साबुत हल्दी, कमलगट्टा, सफेद चंदन, आक धतुरा, बेलपत्र और पांच प्रकार के फल और लाल पीले फुल अर्पण किए। दिनभर मंदिर प्रांगण में श्रध्दालुओ की भीड़ उमड़ी रहीं। भूतेश्वरनाथ मंदिर सहित पूरे मार्ग हर हर महादेव और जय भोलेनाथ बाबा के गगनचुंबी आवाज भी सुनाई देते रहे। महाशिवरात्री मेले के दौरान दूर दराज से आयें श्रद्धालुयो के मनोरंजन के मीना बाजार और बच्चों के झुले भी लगाए गए थें। आसपास चाय नास्ते के स्टाल के अलावा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया था। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूतेश्वरनाथ समिति के वीरभान रोहरा, सेवा राम पटेल, मोहन सिंह, बालकुमार बिसेन, मिर्जा जलील बैग, बीरू यादव, रमेश मेश्राम, शत्रुधन साहू, प्रकाश रोहरा, अजय रोहरा, पम्मन रोहरा, जमीयतमल रोहरा, कुंजलाल पटेल, बाबुलाल सहित ग्राम मरोदा व आसपास के कई गांव के ग्रामीण जुटे हुए हैं।चाक चौबंध रही पुलिस व्यवस्थामहाशिवरात्री के अवसर पर भूतेश्वरनाथ मंदिर में पुलिस की चौक चौबंध व्यवस्था रही। कंट्रोल रूम स्थापित कर पुलिस की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रागंण में मौजुद रही। समय समय पुलिस द्वारा मेला स्थल का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान मार्ग में सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर जगह जगह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात थे। जिसके चलते भूतेश्रनाथ मंदिर आए किसी भी श्रध्दालु को कही कोई परेशानी नही हुई।