नगर पालिका और समाज सेवी संगठन ने शर्बत और चना पुड़ी बांटे - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, March 1, 2022

नगर पालिका और समाज सेवी संगठन ने शर्बत और चना पुड़ी बांटे

गरियाबंद - महाशिवरात्री के अवसर पर धार्मिक कार्याे में अग्रसर विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल, श्रीराम राज युवा संगठन सहित कई संगठनो द्वारा भूतेश्वारनाथ मंदिर आए श्रध्दालुओ के लिए निशुल्क शीतल पेयजल और शर्बत व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा नगर के धर्मप्रेमियो द्वारा भी गरियाबंद से

भूतेश्वरनाथ मंदिर के बीच मार्ग में अलग अलग कई स्थानो में पेयजल, शर्बत, चना पुड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर भूतेश्वरनाथ चौक में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने भी श्रध्दालुओ को चना पुड़ी का वितरण किया। वही तहसील कार्यालय में सरकारी कर्मचारियो द्वारा चना पुड़ी प्रसादी का वितरण किया गया।