फिंगेश्वर / नगर साहू संघ फिंगेश्वर के तत्वधान में साहू छात्रावास फिंगेश्वर में पापमोचनी एकादशी को भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन भव्य रूप से किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहू समाज राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति राजिम के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष तथा नगर साहू संघ फिंगेश्वर के प्रमुख संरक्षक रामू राम साहू रहे अध्यक्षता अध्यक्ष उमाशंकर साहू ने किया विशेष अतिथि के रुप में संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल साहू न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक कुंज बिहारी साहू संरक्षक विषय लाल साहू एवं कार्यकारी अध्यक्ष छगन लाल साहू रहे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भक्त माता कर्मा का पूजा अर्चना कर महा आरती किया गया तथा खिचड़ी का भोग प्रसाद लगाया गया मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा का जन्म झांसी में हुआ था तथा उन्होंने ऐसे समय में जन्म लिया जब देश में ऊंच-नीच एवं छोटा बड़ा का भेदभाव रहा है उन्होंने संघर्ष करते हुए पिछड़ा वर्ग के सभी जाति के साथ-साथ अनुसूचित
जाति एवं जनजाति के लोगों को भी संघर्ष कर मंदिर में प्रवेश का अधिकार दिलाई श्री साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा ने झांसी से पैदल चलकर जगन्नाथपुरी में भगवान का दर्शन करना चाहिए किंतु पुजारियों द्वारा उन्हें दर्शन करने नहीं दिया गया तब उन्होंने भगवान का आराधना भक्ति भाव से किया जिससे भगवान जगन्नाथ स्वामी जी भक्त माता कर्मा के पास पहुंचकर दर्शन दिए तथा उनके बनाए खिचड़ी का भोग प्रसाद ग्रहण किया तब पुजारियों ने भक्त माता कर्मा का सम्मान करते हुए मंदिर में प्रवेश कराया तब से आज तक हर वर्ग के लोगों को मंदिर में प्रवेश एवं पूजा अर्चना का अधिकार मिला और आज भी जगन्नाथपुरी में खिचड़ी का भोग लगते आ रहा है अध्यक्षता कर रहे हो उमा शंकर साहू ने कहा साहू समाज की विदुषी दीदी यामिनी साहू या किसी भी विद्वान व्यक्ति के धार्मिक आस्था को किसी भी समाज द्वारा ठेस नहीं पहुंचाया जाना चाहिए यदि पहुंचाया जाता है तो हमारा साहू समाज तथा अन्य सभी समाज मिलकर उनका विरोध करेंगे विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित कुंज बिहारी साहू ने भक्त माता कर्मा को महान माता बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया भुवन लाल साहू पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में भक्त माता कर्मा का जयंती पापमोचनी एकादशी को धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस अवसर पर हम सभी के सुखी स्वस्थ एवं निरोगी जीवन हेतु भक्त माता कर्मा से प्रार्थना करते हैं इन्हीं के साथ आसाराम साहू पूर्व सह सचिव ने भी कर्मा माता की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बधाई दिया कार्यक्रम का संचालन नगर साहू संघ के सचिव हीरामन साहू तथा आभार प्रदर्शन संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल साहू ने किया नगर साहू संघ फिंगेश्वर द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में प्रमुख रूप से राजिम भक्ति माता मंदिर समिति के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष रामू राम साहू न्याय प्रकोष्ठ संयोजक कुंज बिहारी साहू संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष नगर साहू संघ भुवन लाल साहू संरक्षक विषय लाल साहू अध्यक्ष उमाशंकर साहू कार्यकारी अध्यक्ष छगन साहू उपाध्यक्ष मंदिर साहू सचिव हीरामन साहू पूर्व सचिव आसाराम साहू कोषाध्यक्ष चंद्रिका साहू खेमन साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं साहू समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहेMonday, March 28, 2022
Home
Unlabelled
नगर साहू संघ फिंगेश्वर मे बड़ी धूमधाम से मनाया भक्त माता कर्मा जयंती
नगर साहू संघ फिंगेश्वर मे बड़ी धूमधाम से मनाया भक्त माता कर्मा जयंती
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

