गरियाबंद /राजिम :- कोपरा- समीपस्थ ग्राम भेंडरी में मंगलवार को मानस परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में तीन दिवसीय भव्य रामचरितमानस सम्मेलन का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस त्रिदिवसीय मानस गान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के धमतरी, रायपुर, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, बस्तर सहित विभिन्न जिलों से प्रख्यात मानस मंडलियों द्वारा सुमधुर संगीत के माध्यम से भगवान श्रीराम के चरित्र का बखान किया जा रहा है। वही मंगलवार को इस सम्मेलन के दूसरे दिन पहुंचे मानस मंडलियों के द्वारा भगवान श्रीराम के चरित्र का बखान कर आज मनुष्यों को भी उनके आदर्शो को अपने ऊपर उतार कर उस पर चलने का आग्रह किया। जिससे मानव जीवन भी सुखमय बन जाये। जिस तरह भगवान शिव ने अपने ऊपर अभिमान न हो इसके लिए अपने अभिमान रूपी धनुष को राजा जनक को देकर उसका त्याग किया। जिसे भगवान श्रीराम ने शिव के अभिमान रूपी धनुष को तोड़कर राजा जनक के सुपुत्री महारानी सीता से स्वयंवर किया।राम के नाम लेने से ही मन में शांतिमिलती हैं।मानस मंडलियों के संगीतमय व्याख्या को सुनकर दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।मानस मंडलियों में दूसरे दिन माधुरी मानस परिवार नहरगॉव, मोर नन्हें संगवारी मानस परिवार देवरी भाखरा, गौरी महिला मानस परिवार रेंगा कटेरा गुंडरदेही, भूमिजा महिला मानस परिवार रायपुर, झन भूलो माँ बाप ला मानस परिवार गुरुर, माँ मन्केश्वरी हटापार उत्तर बस्तर कांकेर के मानस मंडलियों नेसंगीतमय व्याख्या से दर्शक दीर्घा में बैठे श्रोता गण को झूमने पर मजबूर कर दिए। इस अवसर पर तीन दिनों तक भण्डारा की व्यवस्था भी समिति द्वारा किया गया हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीण अध्यक्ष खेलू राम साहू,सरपंच मोहन साहू,आंनद साहू,श्याम गिरी गोस्वामी, टिकेश्वर साहू,विष्णु साहू, उमेन्द्र साहू,अंस राम साहू,लोक नाथ साहू,राजा राम साहू, गैंद लाल ध्रुव, धरजंय साहू,चन्द्रशेखर ध्रुव,एवं गांव के गणमान्य नागरिक व सैकड़ों सहयोगी उपस्थित रहे



