युवक ने पंचायत के सामने बरगद पेड़ पर फांसी लगाकर किया खुदकुशी - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, March 29, 2022

युवक ने पंचायत के सामने बरगद पेड़ पर फांसी लगाकर किया खुदकुशी

गरियाबंद / राजिम :- कोपरा- क्षेत्र के ग्राम तरीघाट में  मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे पंचायत भवन के सामने बरगद पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाद लोग जब दैनिक दिनचर्या में निकले तो पेड़ में लटकते लाश देखते ही उनके परिजनों को सूचना दिया गया। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह  फैल गई और घटनास्थल पर लोगो का जमावड़ा लग गया।

राजिम थाना प्रभारी संतोष भुआर्य के बताया कि ग्राम तरीघाट में मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे पंचायत भवन के सामने बरगद पेड़ में गांव के युवक द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उक्त लाश का पहचान गांव के ही हेमलाल वर्मा पिता बरातू वर्मा 50 वर्ष के रूप में किया गया। बताया गया कि
मृतक शराब का आदि था।अनेक लोगों से शराब पीने के नाम पर कर्ज लिया हुआ था। जिसके चलते घर वालो द्वारा शराब छोड़ने कहा जाता था। जिस पर कभी कभी विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाता था। राजिम पुलिस मर्ग कायम कर लाश का पंचनामा बनाकर पीएम पश्चात लाश परिजनों को सौंप दिया गया।