ग्रामीणों ने कोपरा को नगर पंचायत बनाने कर रहे मांग - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, April 10, 2022

ग्रामीणों ने कोपरा को नगर पंचायत बनाने कर रहे मांग

कोपरा पंचायत में बदल गए 02 सरपँच,नहीं बदली गांव की तस्वीर,

पंच-सरपँच और सचिव से त्रस्त ग्रामीणों ने कोपरा को नगर पंचायत बनाने कर रहे मांग

गरियाबंद / कोपरा :-अविभाजित रायपुर जिला एवं वर्तमान में गरियाबंद जिला में सबसे बड़े ग्राम पंचायत कोपरा के

15000 हजार जनता कोपरा को नगर पंचायत बनाने की मांग कर रहा है। ग्राम पंचायत कोपरा में सरपँच सचिव एवं 20 पंच के बीच आपसी विवाद ने पूरे गांव को बर्बादी की ओर धकेल दिया दिया है।पंचायत में कलह इतना बढ़ गया है कि गांव के अंदर लोगों को छोटी-छोटी आवश्यक मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल रहा है। इन सब से तंग आकर 15000 हजार जनता कोपरा को नगर पंचायत बनाने एक सूत्रीय मांग कर रहे हैं।ग्राम पंचायत कोपरा के अंदरूनी कलह से हर कोई वाकिफ़ है। ग्राम पंचायत कोपरा में 2020 में हुए निर्वाचन के बाद से ग्राम पंचायत की अंतर्कलह गांव के भीतर से निकलकर रोड़ तक आ गया। महिला सरपँच डॉली साहू पर भ्रष्टाचार के विरोध में जनता नेशनल हाईवे पर बैठ गया।200 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक अमितेश शुक्ल पर सरपँच डॉली साहू का साथ देने का आरोप लगाते हुए काँग्रेस पार्टी से सामूहिक रूप से स्तीफा भी दे दिया। कोपरा में जनता का विरोध सरपँच डॉली साहू को भारी पड़ गया और आखिरकार ग्राम पंचायत कोपरा के सरपंच डॉली साहू को बर्खास्त कर दिया गया। अंतर्कलह तब भी जारी रहा,कार्यवाहक सरपंच योगेश्वरी साहू आपसी तालमेल बिठाने में असफ़ल रही,सचिव भी गांव के राजनीति में उलझ गए,और एक दिन किसी बात से नाराज़ कार्यवाहक सरपंच ने सचिव की दौड़ा दौड़ा कर पिटाई कर दी,अब मामला थाना तक पहुँच गई है,सरपँच एवं सचिव के ऊपर थाना पाण्डुका में एफआईआर दर्ज है। इस तरह से ग्राम पंचायत कोपरा राजनीतिक द्वंद में आज उलझ कर रह गया है, जिसके चलते इस गांव में विकास की गति थम गई है। आज हालात इस कदर बिगड़ गया है कि गांव के लोगों को पीने के लिए चुल्लूभर पानी नहीं मिल रहा है। 

एक वह भी समय था जब ग्राम पंचायत कोपरा के एकता और अखंडता से  राजनीतिक दलों के नेता और प्रशासन के अफसर भी मुरीद थे। 

 पूर्वर्ती सरकार में डॉ रमन सिंह एवं भाजपा सांसद चंदूलाल साहू ने कोपरा को नगर पंचायत बनाने आश्वासन रूपी घोषणा भी किया था। कोपरा को नगर पंचायत बनाने यहां की जनता 2 दशक से प्रयासरत हैं। गरियाबंद जिले में राजिम फिंगेश्वर छुरा और गरियाबंद को जब नगर पंचायत बनाया गया उस लिस्ट में कोपरा पंचायत का नाम भी था लेकिन राजनीति के धुरंधरों ने कोपरा को सूची से बाहर कर दिए। ग्राम पंचायत कोपरा आज विकास की मुख्यधारा से भटक गया है।  गांव में उच्च शिक्षा- सामुदायिक चिकित्सा एवं राजस्व कार्यालय की  जरूरत है। 15000 हजार की आबादी आज भी जरूरी सेवा के लिए राजिम फिंगेश्वर गरियाबंद और रायपुर तक की दौड़ लगाते है।ग्राम कोपरा के ठाकुर ओंकार सिंह,ठाकुर राम साहू कमलेश साहू दशरथ यादव उपसरपंच राजेश यादव रिकेश साहू समन सिन्हा दिलीप सिन्हा वेद राम साहू,ईशु तारक, गोरेलाल सिन्हा पुरेन्द्र साहू किरण साहू खिलेश्वर गोस्वामी सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने कोपरा को नगर पंचायत बनाने की मांग किया है।