धमतरी/धमतरी जिले के ग्राम सेमरा (डी) में रामनवमी सर्वसमाज द्वारा हिंदू नववर्ष एवं रामनवमी महोसत्व आयोजित कार्यक्रम में धर्मांतरण हुए लोगो के चरण धोकर पुनः हिन्दू धर्म समाज मे घर वापसी किया गया है!
साहू समाज डोमा परिछेत्र अध्यक्ष श्री प्रहलाद साहू जी के नेतृत्व में हिन्दू नववर्ष रामनवमी महोसत्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री चुन्नीलाल साहू जी सांसद ,अध्यक्षता श्रीमती रंजना डिपेंन्द्र साहू, विशिष्ट अतिथि श्री दयाराम अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतर,श्री अवनेंद्र साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ धमतरी, श्री गोविंद साहू सदस्य जिला पंचायत धमतरी, कामता साहू भखारा तहसील अध्यक्ष, श्री मति श्यामादेवी साहू,श्रीमती जागेश्वरी राकेश साहू, श्री मति वर्षा साहू, श्री राकेश साहू अरुण साहू,श्री रामचन्द्र नेताम सरपंच सेमरा, श्री घना राम साहू उपसरपंच सेमरा जी का मंचीय स्वागत सम्मान पश्चात समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वालो का अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया!जिला साहू संघ अध्यक्ष श्री दयाराम साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक शिक्षा, स्वरोजगार सामाजिक कुरीतियों को दूर करने सहित जो हमारे समाज के लोग अज्ञानतावश, लालच में आकर दूसरे धर्म मे चले गए है उन्हें समाज मे वापसी आने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया है कि आपके साथ पूरे समाज है अपने सनातन धर्म की रक्षा करने की बात कही!
समाज के तहसील अध्यक्ष श्री अवनेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज सिर्फ रोटी बेटी तक ही सीमित नही है आज रोजी रोटी के लिए समाज के लोगों को चिंतन करने की आवश्यकता है!अपने धर्म संस्कृति की रक्षा हम सबका दायित्व होनी चाहिए!श्री उमेश साहू सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अपने कुल व धर्म की प्रति जागरूक रहकर अपने सनातन धर्म को मानना ही श्रेष्ठ है समाज के धनी और सम्पन्न लोग गरीब परिवार के सहयोग के लिए आगे आएं ताकि हमारे समाज के निचले स्तर के लोग भी आगे बढ़ सके!
श्रीमती श्यामदेवी साहू ने कहा कि आज धर्म परम्परा और संस्कृति को बचाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है अपना सनातन धर्म को अपनाये हिन्दू धर्म मे 33करोड़ देवी देवताओं की पूजा पूरी श्रद्धा से करें!
विधायक प्रतिनिधि श्री डीपेंद्र साहू ने कहा अपने गांव के कुल इष्ट देवी देवताओं सहती भगवान श्री राम जी, महादेव की आरधना अतिफल दाई बताया लोग भृमित होकर अपने धर्म न छोड़े दूसरे के लोगो द्वारा हिन्दू धर्म की भोले भाले भाइयों को फँसाकर धर्म परिवर्तन में लगे हुए हम सबको अपने धर्म पर पूरी श्रद्धा बनाये रखना जरूरी है! ग्राम सेमरा में 7 परिवारों को कुछ लोगो ने लालच देकर बहला, फुसलाकर गाँव के लोगो को ईसाई धर्म पर धर्मांतरण कर चंगाई प्रार्थना के बहाने लोगो भ्रमित कर मतान्तरण कर दिए थे ,जिसे साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा हिन्दू धर्म के महत्व को बताते हुए समाज के जिलाध्यक्ष श्री दयाराम साहू, अवनेंद्र साहू, दीपेन्द्र साहू, गोविंद साहू, कामता साहू, उमेश साहू, प्रहलाद साह द्वारा चरण धोकर रामचरितमानस को चरण वंदन तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर सह सम्मान हिन्दू धर्म मे समाज के लोगो की उपस्थिति में घर वापसी किया गया!

