ग्राम पंक्तिया में भीमराव अंबेडकर जी की जयंती में शामिल हुए रूपसिंग साहू - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, April 16, 2022

ग्राम पंक्तिया में भीमराव अंबेडकर जी की जयंती में शामिल हुए रूपसिंग साहू

गरियाबंद  / छुरा :- सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता रूपसिंग साहू एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रवास के दौरान ग्राम पंक्तिया में रूककर ग्रामीणों से मुलाकात कर हालचाल जाना साथ ही ग्राम पंचायत प्रांगण में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर फूल माला गुलाल लगाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा जी के बताए हुए मार्ग में हम सबको मिलकर चलना है साथ ही विचारधाराओं को अपनाना है उस समय हिंदू पंथ में अनेक कुरीतियां छुआछूत और ऊंच-नीच के प्रथाएं प्रचलन में थी जिसके लिए उन्होंने अर्थक संघर्ष एवं प्रयास किया वह स्वयं दलित वर्ग से संबंधित थे छुआछूत के दंश को समाज में व्याप्त सामाजिक असमानता जाति व्यवस्था सुद्रो के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार को उन्होंने अपने बाल्यकाल से देखा जाना और भूखा था उस भोगे हुए जीवन यथार्थ से उन्हें प्रत्येक प्रकार की सामाजिक असमानता के लिए आवाज उठाने की प्रेरणा मिली उनका मानना था कि छुआछूत गुलामी से भी बदतर है भारत रत्न से सम्मानित डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म अट्ठारह सौ 91 महू जिसका नाम अब डॉक्टर अंबेडकर नगर कर दीया है मध्य प्रदेश भारत में हुआ था 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस अंबेडकर जयंती के रूप में पूरी दुनिया में मनाए जाते हैं बचपना में वह भिवा भीम भीमराव के नाम से जाने जाते थे लेकिन आज हम सब उन्हें बड़े आदर के साथ बाबासाहेब आंबेडकर के नाम से पुकारते हैं वह बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्र थे और उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय तथा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की अर्थशास्त्र के साथ विधि एवं राजनीतिक विज्ञान में भी शोध कार्य किया प्रारंभ में वे अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे वकालत भी की लेकिन बाद में वे राजनीतिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर भारत वास्तविक स्वतंत्रता सामाजिक स्वतंत्रता तथा आर्थिक स्वतंत्रता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया उक्त डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती में उपस्थित रहे गणेशराम ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत पंक्तिया, महेंद्र साहू लखन ध्रुव प्रकाश साहू कन्हैया ध्रुव खेदु राम गुरु श्रीमती सोहद्रा साहू भागवती ध्रुव लक्ष्मी ध्रुव रामशिला चक्रधारी सिया यादव एन कुवर साहू प्रेमलाल चक्रधारी जीवन साहू संदीप कामड़े मोनू साहू सहित समस्त पंच गण एवं ग्रामवासी उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।