डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर एक स्वप्नदृष्टा और युग प्रवर्तक थे-बीरेंद्र ढीढी - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, April 15, 2022

डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर एक स्वप्नदृष्टा और युग प्रवर्तक थे-बीरेंद्र ढीढी

गरियाबंद / राजिम :- अनुविभाग मुख्यालय राजिम के ह्रदय स्थल बस स्टैंड में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारतरत्न, सिम्बल ऑफ नॉलेज डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 131 वीं जयंती को सतनामी समाज,सर्व अनुसूचित जाति,जनजाति समाज,विकास खंड फिंगेश्वर के 10 अनुसचित जाति के सरपंच एवं अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ जिला गरियाबंद के सयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र  पर उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया।बाबा साहेब के संघर्षों, गुणों,उनके विचारों को जन जन तक पहुचाने डीजे के साथ लगभग 200 युवाओं के टीम द्वारा राजिम नगर में भव्य एवं आकर्षक बाइक रैली नीली झंडा लहराते हुए सतनामी पारा,महामाया मंदिर पारा, रानी धर्मशाला,गायत्री मंदिर चौक ,बस स्टैंड से रायपुर रोड होते हुए नवापारा नगर में डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक में बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुनः बाईके रैली राजिम बस स्टैंड में आकर आमसभा में तब्दील हुआ।कार्यक्रम स्थल पर बाबा साहेब के संदेश को जन जन तक पहुंचाने पंडित तुलेश्वर घृतलहरे द्वारा गीत संगीत के माध्यम से बहुत बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।उपस्थित अतिथियों का पुष्प हार एव नील लगाकर स्वागत वंदन किया गया। स्वागत भाषण अजाक्स के जिलाध्यक्ष सजंय एक्का द्वारा बहुत सारगर्भित ढंग से सविंधान में प्राप्त संवैधानिक अधिकारों को बताया गया।जयंती कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रायपुर से पधारे सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरुघासीदास बाबा के जयंती के जन्मदाता दादा नकुल देव ढीढी के पौत्र समाज सेवक बीरेंद्र कुमार ढीढी द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए की बाबा साहब का जीवन संघर्षों से भरा रहा  फिर भी उन्होंने अपने संघर्षों से कभी पीछे नही हटा बल्कि पूरे मानव समाज के लिए के स्वन्त्रता, समानता,हक,अधिकार दिलाने लड़ता रहा,साइमन कमीशन के सदस्य के रूप में उन्होंने भारत के मूलनिवासीयो के हक अधिकार दिलाने तथ्य सहित जवाब प्रस्तुत किये,बाबा साहेब ने जो सविधान बनाया ओ मानव समाज के लिए कल्याणकारी हो जिसमें सभी जाति ,धर्मों के मानने वालों को समानता का अधिकार दिया,बाबा साहेब ने संसार के सबसे बेहतरीन संविधान बनाकर दुनिया को नई दिशा दिया।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि यदि बाबा साहेब जन्म मेरे देश मे होता तो उसे सूर्य का उपाधि देता। आजादी के बाद भारत के संविधान बनाने की जवाबदारी सविधान सभा ने बाबा साहेब को सौपा तो उन्होंने दुनिया के बेहतरीन संविधान बनाने ,अमेरिका, आयरलैंड, इंग्लैंड, जापान,सहित अन्य देशों के सविधान का अध्ययन कर दुनिया सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाकर प्रस्तुत किया ।जिसमे स्वतंत्रता, समानता,बन्धुत्व, भाई चारा, हक अधिकार,कर्त्तव्य को सविधान के प्रस्तावना में समाहित कर दिया इसलिए हम बाबा साहेब को मानव समाज के मसीहा,नारी शिक्षा, काम करने का समय,बिजली, पानी,बांधो के निर्माण ,सिचाई के साधनों, कृषि, अर्थव्यवस्था पर भी लिखे ।निश्चित ही  बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्वप्न्न द्रष्टा,मानव समाज के लिए युगप्रवर्तक थे।आरंग से पहुँचे समाज सेवक अमृतलाल जोशी ने बाबा साहब के संघर्षों, उनके आदर्शों को आत्म सात कर शिक्षित बनो, संगठित रहो ,संघर्ष करो के उपदेशों को जन जन  तक पहुचाये, बच्चों को उच्च शिक्षा, स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बने तभी हमारे समाज अग्रसर होगा,बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के शेरनी के चर्चित लोकेश्वरी नेताम जिला पंचायत सभापति ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि जन जंगल, जमीन, पर हमारा हक अधिकार,हमारे गरियाबंद जिला रत्नगर्भा है, ग्राम सभा को अधिकार है कि हमारे एक इंच जमीन पर कोई 

जबरस्ती कब्जा नही कर सकता,उन्होंने कहा कि हम सबके घर मे सविधान की पुस्तक हो उसे पढ़े और अपने हक,अधिकार को जाने समझे,और गांव गांव में संविधान में प्राप्त अधिकार को जन जन तक पहुचाये,प्रत्येक गांव में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित हो।ध्रुव गोड़ समाज के प्रदेशाध्यक्ष पन्ना लाल ध्रुव ने अनुसूचित जाति,जनजाति, पिछड़ा वर्ग,समाज को संगठित होकर कार्य करने आह्वान किया।सतनामी समाज के संरक्षक डॉ आनंद मतवाले द्वारा बाबा साहेब के संघर्षों को सारगर्भित रूप से बताया गया राजिम मुख्यालय में बाबा साहब के नाम पर चौक एवं मूर्ति स्थापना के लिए  शासन प्रशासन  को शीघ्र अवगत कराने  कहा गया।देवभोग से पहुँचे जिला पंचायत सभापति धनमति यादव ने उपस्थित जनसमुदाय को नशापान से दूर रहने आह्वान किया।जिला सतनामी समाज के अध्यक्ष दुजलाल बंजारे जयंती के और पर बाबा साहेब के विचारों को बहुत ओजस्वी  ढंग से उदबोधन के माध्यम से बताया।जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे,जिला पंचायत सदस्य फिरतुराम कंवर, तेजराम विद्रोही, हिमांचल साहू,प्रहलाद गंधर्व,कालू राम ध्रुव,चतुराराम मंडल ,मोहन दनके ने भी सम्बोधित किया।उदबोधन पश्चात उपस्थित अतिथियों का डॉ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के जीवनी पुस्तक डॉ, अमन हुमने-डॉ स्नेहलता हुमने द्वारा भेंटकर सम्मान किया गयं।कार्यक्रम का संचालन डॉ स्नेहलता हुमने एव अजाक्स के जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी द्वारा किया गया।आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मुन्ना कुर्रे सरक्षक जिला सतनामी समाज  ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर जी उस समय सबसे ज्यादा पढ़े लिखे विद्वान, वकील, अर्थशास्त्री बिजली शास्त्री,बांधो के निर्माण  कर सिचाई साधन उपलब्ध कराने वाले महामानव बोधिसत्व बाबा साहेब थे साथियों हमे बाबा द्वारा दिये संविधान में हक़ अधिकार को लेने संगठित रह कर मिल जुल कर भाईचारा के साथ काम करना होगा32 डिग्री के ज्ञाता थे बाबा साहेब उनको विदेश मे भी लोग मानते है उनके विचारो को युवा पीढी को मनना चाहिए ।उपस्थित समस्त वक्ता गण,

जनसमुदाय, शासन प्रशासन,पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित रहे सरपंच गण करेलिया कुर्रे,प्रतिभा रानी कुर्रे, ,गणेश डहरिया ,पूनम बंजारे,दुलीचंद आन्डे, खेमसिंह ध्रुव,पवन खरे,डेमिन पिलाचंद मांडले,सुमित्रा बंजारे,बेनराज सोनी जनपद सदस्य शशिकला रात्रे,टोमेश्वरी रात्रे,नरेंद्र चैलक,पार्षद राजकुमारी मांडरे,ओमप्रकाश आडील,राकेश मांडरे,अधिकारी कर्मचारी एव समाज प्रमुखगण शिवसिंह कवर,कुमान सिंह ध्रुव,डगेश्वर ध्रुव,संजय एक्का, भागचंद चतुर्वेदी, कमलेज बघेल,हरीश टांडे,गणेशु खुटे,बिक्रम ठाकुर, सहदेव बंजारे,तुलेश्वर घृतलहरे, विष्णु जांगडे,कोमल ढीढी,अनिल मंडल, टिकेंद्र बंजारे,ओमप्रकाश बोरसे,मनोज सोनवानी, गौतम रात्रे,मुकेश भारती,किरण टण्डन,नेमीचंद बंजारे,मुकेश मंडल,कमलेश खुटे,सनत चेलक,राकेश भारती, गोकुल रात्रे,राजऋषि टण्डन,देवनारायण आण्डेय,दिलीप मार्कण्डेय, राजेश परमार ,देवप्रसाद बघेल, रेवा ओगरे,मिलाप बंजारे,कीर्तन सूर्यवंशी, बुधराम कुर्रे,गोपचन्द बेनर्जी,दौलत बंजारे,देवराज कुर्रे,प्रिंसी कुर्रे,प्रेक्षा कुर्रे,सहित समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।