छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति ,जनजाति अधिकारी कर्मचारी अजाक्स संघ की बैठक हुई संपन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, April 7, 2022

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति ,जनजाति अधिकारी कर्मचारी अजाक्स संघ की बैठक हुई संपन्न

गरियाबंद / छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति ,जनजाति अधिकारी कर्मचारी(अजाक्स)संघ जिला इकाई गरियाबंद एवं ब्लाक इकाई फिंगेश्वर का आवश्यक बैठक विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल (नगर पंचायत) के पास फिंगेश्वर में आयोजित किया गया था। बैठक में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की131वीं जयंती 14 अप्रैल को अनुविभाग मुख्यालय राजिम के पंडित सुन्दर लाल शर्मा चौक बस स्टैंड राजिम में भव्य रूप से मनाने एवं मोटरसाइकिल रैली निकालने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया,साथ ही अनुसचित जाति, जनजातीय समाज के प्रमुखों से संपर्क कर संविधान में प्राप्त अधिकार को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया।बैठक में प्रदेश स्तरीय संविधान जागरूकता रैली, पदोन्नति में आरक्षण ,स्थानीय समस्या,सदस्यता अभियान को गति देने सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा कर समस्याओं के निराकरण के लिए सामुहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। साथ ही अनुसूचित जाति,जनजाति समाज के जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में जिला अध्यक्ष संजय एक्का,जिला कोषाध्यक्ष मुनेश्वर ध्रुव,जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी,प्राचार्य गण एम आर रात्रे,कुमान सिंह ध्रुव, एस एस कंवर, डायमन सिंह नाग,चोवाराम बंजारे, मयाराम जांगडे ब्लाक अध्यक्ष कमलेज बघेल,रात्रे,डगेश्वर ध्रुव ब्लाक सचिव,गणेशु खुटे, नोहर मल्होत्रा, 

हरीश टांडे,तेजकुमार मांडले,झामसिंह सोनवानी, चोवा राम भरतद्वाज, राजेंद्र टण्डन ,नरेंद्र रात्रे उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी ने दी।