गरियाबंद /पाण्डुका :- मुरमुरा झरझरा देवी मंदिरो सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गया है। नवरात्र को लेकर देवी भक्तों ने एक सप्ताह पूर्व ही नवरात्र उत्सव के लिए तैयारी शुरू कर दिए थे। चैत्र मास के प्रारंभ होते ही 09 दिनों का नवरात्र भी प्रारंभ हो गया है। इस दौरान माता के भक्त देवी स्थलों में माता की सेवा में जुट गए हैं। पिछले 02 साल में कोरोना महामारी के कारण मंदिरों में भीड़ नलगाने के आदेश के कारण देवी भक्तों को माता सेवा से वंचित होना पड़ा था। लेकिन इस वर्ष जैसे ही यह कोरोना संक्रमण की दर में कमी आई है। जिसके चलते माता के भक्तों द्वारा नवरात्र की तैयारी जोर शोर से शुरू कर दिए हैं। शनिवार को सभी देवी स्थलों सहित निजी घरो में स्थापित ज्योत जंवारा का शुभ मुहूर्त में ज्योत प्रज्वलित कर जंवारा बोया गया। झरझरा देवी मंदिरो श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया गया है चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू , अपने कार्यकर्ताओं के साथ माता झरझरा एवं सिर कट्टी आश्रम के समीप चंडी माता की दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर साथ में मुख्य रूप से उपस्थित राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा महामंत्री चन्दन साहू मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश साहू मंत्री श्रीमती पूर्णिमा पटेल युवा मोर्चा वीरेंद्र साहू श्रीमती संतोषी कंसारी जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी श्रीमती खुशी साहू खोवा साहू चमन साहू दीपक ध्रुव कुलेश्वर साहू एवं झरझरा समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे


