कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में भाजपा के 500 कार्यकर्ताओ ने दी गिरफ्तारी - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, May 16, 2022

कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमान के विरोध में भाजपा के 500 कार्यकर्ताओ ने दी गिरफ्तारी

गरियाबंद  /  प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा धरना प्रर्दशन को लेकर लाए सरकारी आदेश के विरोध में सोमवार को भाजपा ने जेल भरो आंदोलन का आयोजन कर अपनी गिरफ्तारी दी। इसमें जिले के दिग्गज भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने इस सरकारी आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए भूपेश सरकार के विरूध्द जमकर नारेबाजी की। वही इसके विरोध में 500 से अधिक भाजपाइयों ने अपनी गिरफ्तारी भी दी। गिरफ्तारी के पहले पुलिस और भाजपाईयो के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। जिसके बाद सभी को अस्थाई जेल भेज दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्दूलाल साहू ने कहा कि बड़े बड़े वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को ठगने के बाद अपने खिलाफ हो रहे प्रदर्शन से बौखला गई है। प्रदेश भर में उठ रही विरोध कि लहर से ये भूपेश सरकार इतनी डर गई है कि वह काला कानून लाकर जन आक्रोश को कुचलना चाहती है। सत्ते के नशे में चुर इस तानाशाही सरकार ने प्रदेश में धरना प्रदर्शन आंदोलन पर रोक लगाने तुगलकी फरमान जारी कर 19 बिन्दुओ की अनुमति अनिवार्य कर दी है। कांग्रेस सरकार लोगो के अभिव्यक्ति की आजादी को छीन कर प्रदेश अघोषित आपातकाल लगा रही है। 

धरना प्रदर्शन में विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने झूठे शब्दबाग दिखाये, बड़े बड़े वादे किए लेकिन सत्ता में आने के बाद जब उसे पूरा करने का समय आया तो उससे मुकर गई। आज पूरे प्रदेश में विभिन्न कर्मचारी संगठन, किसान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मनरेगा कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, विद्युतकर्ती अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे तो भूपेश सरकार काला कानून भूपेश एक्ट लाकर इस आवाज को दबाना चाहती है। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन कांग्रेस इस आवाज को ही दबाना चाह रही है। 
भाजपा जिलाअध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। आज उसे ही दोहराते हुए कांग्रेस सरकार काला कानून भूपेश एक्ट लाकर आपातकाल जैसी स्थिति का निर्माण कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, संतोष उपाध्याय, नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, पूर्व जिप सदस्य डॉ श्वेता शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू, वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, भागवत हरित ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि साढ़े तीन साल में भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आंतक, भय व गैर कानूनी कार्यों का अड्डा बन गया है। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। कांग्रेस सरकार अपने विरूध्द उठ रही आवाज को दबाने जनता से उनके मौलिक अधिकार को भी छीन रही है। संचालन जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने किया। 

कार्यक्रम में भाजपा के बलदेव सिंह हुंदल, रिखी राम यादव, पुनीत राम सिन्हा, राहुल सेन, योगेश शर्मा, चिरजीव देवांगन, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोंसले, जिप सदस्य चंद्रशेखर साहु, रोहित साहु, आशीष शर्मा, विकास साहू, सुरेंद्र सोनटेके, आसिफ़ मेमन, टिंकु ठाकुर, हलमान ध्रुव, खोमन चंद्राकर, टोकेश्वरी मांझी, लालिमा ठाकुर, गुरुनारायण तिवारी, कमल सिन्हा, संदीप पाण्डेय, प्यारेलाल सोनकर,पीलू राम यादव,  मिंजुन साहू, सोमप्रकास साहू रेणुका साहू, बिंदु सिन्हा, रामु राम साहू, चन्दन साहू , धर्मेंद्र ध्रुव  देशबंधु नायक, योगीराज माखन, युगल समदरिया, रिंकु सचदेव, प्रकाश सिन्हा, मुकेश ठाकुर ,  रिकेश साहू , अश्विन साहू, शरद पारकर, प्रतीक तिवारी, तोरण सागर, गुलशन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।