ट्रक ने मोटरसाइकिल को ठोक 100 मीटर तक घसीटा, 4 गंभीर रूप से घायल - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, May 16, 2022

ट्रक ने मोटरसाइकिल को ठोक 100 मीटर तक घसीटा, 4 गंभीर रूप से घायल


  गरियाबंद / कोपरा- रविवार सुबह 9 बजे कोपरा के मुख्य मार्ग में ट्रक और मोटरसाइकिल में जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार चारो को गंभीर रूप में चोट आया है। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक में फंसे मोटरसाइकिल सहित चारो घायलों को 100 मीटर तक घसीटता ले गया।  चारो घायलों को 108 से राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति गंभीर देखते हुए रायपुर रिफर किया गया। वही घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को 1 किलोमीटर आगे मुख्य मार्ग में ही छोड़कर फरार हो गया। वही इस मामले में थाना में एफआईआर दर्ज नही हो पाया है। जिससे घायलों का नाम सामने नही आ पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे मुख्य मार्ग में चौराहे के पास देवभोग से चावल भरकर नवापारा राजिम जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 14 एमई 6674 ने उसी
दिशा से ग्राम सरकड़ा से अपने घर महासमुंद नदी मोड़ जा रहे मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 04 के जेड 9867 को अपने चपेट में लेते हुए मोटरसाइकिल सहित उसमे सवार चारो को लगभग 100 मीटर तक घसीटता ले गया और ट्रक को घटना स्थल से 1 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग में ही छोड़कर चालक फरार हो गया। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने चारों घायलों को 1 घण्टे बाद पहुंचे 108 में राजिम भेजा गया। जहां चारो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल चला रहे युवक व उसके पत्नी को हाथ पैर सहित सिर में गभीर चोट आया है। वही साथ मे बैठे लगभग 8 वर्षीय दो बच्चों में एक का सिर फट गया है, तो दूसरे बच्चे का पैर टूट जाने की जानकारी है। वही इस मामले में थाना में पीड़ित पक्ष से एफआईआर नही हो पाया है। जिससे घायलों का नाम सामने नही आ पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने चौराहे में कोई स्टापेज या स्पीड ब्रेकर नही होने घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस व जिला प्रशासन से जल्द ही स्टापेज या स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग किया है।

वही शनिवार को भी कोपरा से भेंडरी मार्ग में ग्राम खोला अभनपुर से ग्राम भेंडरी जा रहे मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी को ट्रेक्टर ने ठोक दिया। इस घटने में गंभीर रूप से घायल खिलेश्वरी साहू को सीधा रायपुर ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वही उसके पति शंकर साहू को मामूली चोट आया है।