गरियाबंद / राजिम :- कोपरा :- अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर श्रमिकों के सम्मान में तथा छत्तीसगढ़ की आहार संस्कृति को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री के इस आह्वान का पूरे प्रदेश में व्यापक असर देखने को मिला और लोगों ने अपने घरों में सुबह स्वल्पाहार के रूप में बासी खाकर इस दिन को सार्थक बनाने का प्रयास किया। विदित हो कि बोरे बासी हमारे छत्तीसगढ़ की आहार संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। खलिहानों में किसान हो, कार्यस्थल पर श्रमिक हो या घर के सामान्य सदस्य,सभी के दिनचर्या में प्रातःकालीन स्वल्पाहार के रूप में बोरे बासी का विशिष्ट स्थान है।
Sunday, May 1, 2022
Home
Unlabelled
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर घर घर में मना बोरे बासी दिवस
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर घर घर में मना बोरे बासी दिवस
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
