छग. होटल एण्ड रेस्टोरेंट संघ के अध्यक्ष तरणजीत होरा ने की अपील मजदूर दिवस के अवसर पर अपने होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान के लिए बोरे बासी सर्व करे - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, May 1, 2022

छग. होटल एण्ड रेस्टोरेंट संघ के अध्यक्ष तरणजीत होरा ने की अपील मजदूर दिवस के अवसर पर अपने होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान के लिए बोरे बासी सर्व करे

गरियाबंद / मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल   के बोर बासी खाए जाने की अपील का छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने स्वागत किया है. एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर  1 मई को मज़दूर दिवस के अवसर पर अपने होटल कर्मचारियों के लिए बोरे-बासी की व्यवस्था करने की बात कही है. 

छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एवं कैफे एसोसिएशन के अध्यक्ष तरणजीत सिंह होरा ने विडीओ संदेश जारी करते हुए  बताया कि बोरे-बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है. मुख्यमंत्री की हर श्रमिक, किसान और काम करने वाली बहनों के पसीने में बासी की महक को उनकी संवेदना और मन में श्रमिकों के सम्मान को दर्शाता है.

छत्तीसगढ़ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा छत्तीसगढ़ रेस्टोरेंट एवं कैफे एसोसिएशन मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाने की अपील का स्वागत किया है. इसके साथ ही 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर अपने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों के सम्मान के लिए और उनके परिजनों के लिए बोरे बासी की व्यवस्था करने की बात कही है.