खुटगांव चेक पोस्ट के पास आने जाने वाले राहगीरों को पिस्टल दिखाकर डराने धमकाने वाले युवक को गरियाबंद पुलिस ने धर दबोचा। - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, May 21, 2022

खुटगांव चेक पोस्ट के पास आने जाने वाले राहगीरों को पिस्टल दिखाकर डराने धमकाने वाले युवक को गरियाबंद पुलिस ने धर दबोचा।

खुटगांव चेक पोस्ट के पास आने जाने वाले राहगीरों को पिस्टल दिखाकर डराने धमकाने वाले युवक को गरियाबंद पुलिस ने धर दबोचा।

अपराधों में अंकुश लगाने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार जिले के (बॉर्डर) चेक पोस्ट में की जा रही है सघन चेकिंग।

 गरियाबंद :- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री ओ .पी.पाल के निर्देश में गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बॉर्डर में चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग हेतु दिए थे निर्देश


जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश सिंह ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देवभोग उप निरीक्षक चंदन मरकाम के द्वारा खुटगांव चेक पोस्ट में पुलिस जवान तैनात किए हुए थे इसी दौरान मुखबिर से सूचना की मिली कि एक व्यक्ति एक सफेद कार टाटा नेक्सान क्रमांक ओढी 26 डी 9123 में बैठे व्यक्ति खुटगांव पुलिस चेक पोस्ट नाका के पास आने जाने वाले लोगों को पिस्टल दिखाकर डरा धमका रहा है। सूचना प्राप्त होने पर थाने से हमराह स्टाफ सउनि जीवन लाल साहू , आरक्षक 171 सुनील पाण्डेय तथा जिला गरियाबंद पुलिस स्पेशल टीम प्रधान आरक्षक 275 चूडामणि देवता , 233 जय प्रकाश मिश्रा , आरक्षक 454 सुशील पाठक , आरक्षक 395 हरीस साहू 421 यादराम के के साथ घटनास्थल पर पहुचे वहां पर एक सफेद कार टाटा नेक्सान क्रमांक ओढी 26 डी 9123 में बैठे व्यक्ति के द्वारा खुटगांव पुलिस चेक पोस्ट नाका के पास आने जाने वाले लोगों को पिस्टल दिखाकर डरा धमका रहा था। 
 उक्त व्यक्ति को चेकिंग कर नाम पता पूछने पर अपना नाम बताने पर टाल मटोल कर रहा था कड़ाई से नाम पता पूछने पर अपना नाम निहार रंजन पाणीग्रही ऊर्फ राजा पिता अशोक पाणीग्रही उम्र 34 वर्ष साकिन ग्राम ब्राह्मणपारा थाना सीनापानी जिला नुआपाडा उड़ीसा का रहने वाला बताया जिसे कार से बाहर आने बोला गया जो कार से बाहर आने पर उसके कमर के पास शर्ट में कुछ उभरा हुआ दिखाई दे रहा था जिसे गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर उसके दाहिने कमर के जीन्स में एक लोहे का बना हुआ पिस्टल जिसमें मैग्जीन लगा हुआ मैग्जीन को खोलकर देखने पर 04 नग जिन्दा कारतूस भरा हुआ मिला तथा दाहिना तरफ से सामने पाकिट में एक मग लोहे का बना हुआ खाली मैग्जीन मिला कि निहार रंजन पाणीग्रही ऊर्फ राजा को पिस्टल रखने के संबंध में तथा घटना में प्रयुक्त कार टाटा नेक्सान क्रमाक ओडी 26 डी 9123 का मैच दस्तावेज ( लायसेंस ) पेश करने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया।  आरोपी के कब्जे से एक लोहे का बना ऑटोमैटिक पिस्टलI जिसके बैरल के बांये तरफ 7.65mm तथा अंग्रेजी में MADE IN ITILY AUTO PISOL KLR KGF लिखा हुआ तथा दाहिने तरफ अंग्रेजी में 7 ROUND MODEL NO 02 & 01 & 22 NO & 0111 लिखा हुआ है जिसमें मैग्जीन लगा हुआ है , मैग्जीन के निचले भाग में 0111 नंबर लिखा हुआ तथा मैग्जीन के अंदर में 04 नग जिन्दा कारतूस भरा हुआ मिला जिसे मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर शील बंद किया गया है । आरोपी निहार रजन पाणीग्रही ऊर्फ राजा का कृत्य अपराध धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

नाम आरोपी-  निहार रंजन पाणीग्रही ऊर्फ राजा पिता अशोक पाणीग्रही उम्र 34 वर्ष साकिन ग्राम ब्राह्मणपारा थाना सीनापानी जिला नुआपाडा उड़ीसा।