कु पूजा देवांगन ने स्कूल व गांव का नाम किया रोशन - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, May 21, 2022

कु पूजा देवांगन ने स्कूल व गांव का नाम किया रोशन

गरियाबंद / राजिम / फिंगेश्वर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोंडा का हायर सेकंडरी और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल परीक्षाओं का परिणाम उत्कृष्ट रहा। हायर सेकेंडरी परीक्षा में कु. पूजा देवांगन (वाणिज्य संकाय)ने  72.2 प्रतिशत के साथ संयुक्त रुप से कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान 70.8 प्रतिशत के साथ कु.भाग्यवती(जीवविज्ञान संकाय) ने हासिल किया। वही  कु. शशि निषाद (वाणिज्य संकाय) ने  68.2 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 28 छात्र छात्राओं में से प्रथम श्रेणी 07, द्वितीय श्रेणी 10 तृतीय श्रेणी 08 अनुपस्थित 02 और अनुत्तीर्ण 01रहे। इस प्रकार परीक्षा परिणाम 89.29 प्रतिशत रहा। इसी तरह हाई स्कूल परीक्षा में कु. पूर्णिमा देवांगन 93.3 प्रतिशत के साथ प्रथम,भपेंद्र कुमार 89.5प्रतिशत द्वितीय तथा कु. यामिनी निषाद 87.16  प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में 07, द्वितीय 16, तृतीय श्रेणी में 11 छात्र रहा। परीक्षा परिणाम 77.27 प्रतिशत रहा। छात्र छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य डी. एस. नाग, व्याख्यातागण तानसेन साहू, विजयमणि वर्मा, एकता वर्मा, अभिषेक गोलछा, उत्तम कुमार कुर्रे, अश्वनी साहू, शोभना शिंदे, मिली घोष, रेखा शर्मा, गीता साहू, नरेन्द्र कुमार, अमित कुम्भकार, अमर द्विवेदी  सहित दुष्यंत साहू एवं विद्या साहू ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।