श्र्द्धेय् कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्यविस्तार योजना के तहत छुरा मंडल में हुई बैठक - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, May 18, 2022

श्र्द्धेय् कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्यविस्तार योजना के तहत छुरा मंडल में हुई बैठक

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी का जोशीला स्वागत।

ग्रामीणों ने  पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय को अपने बीच पाकर हुये खुश।

ग्रामीणों की समस्याये सुनकर,, त्वरित निराकरण के लिये अधिकारियों को दे रहे है निर्देश।।

#भाजपा_कार्यविस्तार_अभियान

गरियाबंद / छुरा :-  भाजपा संगठन के निर्देशन में श्र्द्धेय् कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी कार्यविस्तार योजना के तहत आज राजिम विधानसभा के पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय  छुरा विकास खण्ड के ग्राम चरौदा, पटपर पाली पहुँच कर बूथ अध्यक्षो, सचिवों, बूथ पालक , बी एल ए 2 एवम बूथ समितियों का सत्यापन कर , महिला स्व सहायता समूह , युवा समूह से चर्चा कर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उनके समस्याओं से अवगत हुये। साथ ही  भाजपा की रीति नीति से अवगत कराकर भूपेश सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुचाने और आने वाले समय मे सत्ता से उखाड़ फेंकने का आग्रह किया।

पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी को चरौदा के ग्रामीण जन अपने बीच पाकर खुश हो गये। और पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी के स्वागत के लिये उमड़ पड़े। उपस्थित ग्रामीणों को पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय जी ने केंद्र सरकार की जन उपलब्धि नीतियों व योजनाओं की जानकारी विस्तार से लिया। जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना, जीवन ज्योति योजना बीमा, जन धन बीमा, किसान सम्मान योजनाओ की जानकारी लिया।
इस  अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सोम प्रकाश साहू, इमरान खान, सह संयोजक शांति नागेश, साइबर विस्तारक  प्रदीप सिन्हा, भाजपा नेता सोमनाथ पटेल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुये।