कोपरा सोसायटियों में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, May 23, 2022

कोपरा सोसायटियों में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

 



गरियाबंद /राजिम :- कोपरा -छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी सोसायटियों में प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया। इसी तारतम्य में प्राथमिक साख कोपरा  कोपरा में पूर्व सांसद चन्दू लाल साहू,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश साहू के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम समिति प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। भाजपा किसान मोर्चा ने की मांग किया कि सभी सरकारी समिति में आगामी खरीदी फसल के लिए गुणवत्ता विहीन वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के लिए किसानों को बाध्य न किया जाए। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अंतिम किश्त में किसानों की राशि में कटौती की गई है उसे किसानों के खाते में पूर्ण अंतरण किया जाए, रबी फसल के धान को भी 2500 रुपये की दर से खरीदी की जाए, दो साल का

बकाया बोनस राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए तथा गिरदावरी में किसानों का रकबा न काटा जाए। इन सभी बिंदुओं पर किसान मोर्चा ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ,,,, कमलेश साहू  ने कहा कि किसानों को सब तरह से लूटा जा रहा है, वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को मिट्टी और रेत की मिलावट वाले अमानक खाद को दिया जा रहा है। सभी किसानों को प्रति एकड़ 3 बोरी वर्मी कंपोस्ट खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है जो कि अमानक है और निरीक्षण में साफ पता चल रहा है कि 30 किलो के पैकेट में 20 से 22 किलो ही खाद की मात्रा है जिसमें लूट साफ प्रतीत हो रहा है।गिरदावरी के नाम पर किसानों की जमीनों के वास्तविक रकबे में भारी कटौती की जा रही है और खेत के मेढ़ तथा बोरवेल के स्थान को भी रकबे से घटा दिया जा रहा जिसके फलस्वरूप किसानों के रकबे में कटौती हो रही और सरकार कम धान खरीदी कर रही है।कुल मिलाकर सरकार धान खरीदी से भागने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अन्य राज्यों में छत्तीसगढ़ मॉडल की बात करते हैं और यहाँ के नरवा गरवा योजना की तारीफ करते हैं लेकिन वास्तविकता कुछ और है यहाँ किसी भी प्रकार का लाभ इस योजना के तहत नहीं हो रहा। राहुल गांधी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में फूडपार्क बन गए हैं लेकिन यहाँ तो कुछ भी नहीं है फूडपार्क के नाम पर झूठपार्क प्रदेश की सरकार ने बना दिया है। 

इस कार्यक्रम मुख्य वक्ता के रूप में  पूर्व सांसद श्री चंदूलाल साहू, जिला  उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कमलेश साहू , डॉ दिलीप साहू , डॉक्टर डोमन साहू,  रूप साहू, पप्पा लाल साहू , नंदू सिन्हा , राम आशीष साहू , ग्वाल तारक, टीकम साहू, एवं गांव के जेस्ट श्रेष्ठ नागरिक उपस्थित थे