ऋणी किसानों से 700 करोड़ रुपये वसूलने षड्यंत्र
गोबर घोटाले की भरपाई करने किसानों को दिया जा रहा अमानक वर्मी कम्पोस्ट भाजपा किसान मोर्चा
किसानों को व्यापारी के हवाले करने बनाई गई योजना
गरियाबंद /राजिम :- प्रति एकड़ तीन बोरी कथित वर्मी कम्पोस्ट की बाध्यता से छत्तीसगढ़ किसान परेशान है। इस बाध्यता के चलते सहकारी समिति से किसानों को न तो खाद मिल पा रहा है और न ही नगद ऋण। तानाशाही भूपेश सरकार तत्काल काला आदेश वापस ले। उक्त बातें आज भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने सहकारी साख समिति लोहारसी ( राजिम) में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान कही।
भूपेश सरकार द्वारा सहकारी समिति से ऋण लेने वाले किसानों के लिए तीन बोरी वर्मी कम्पोस्ट प्रति एकड़ अनिवार्य रूप से लेने हेतु बाध्य किये जाने वाला एक आदेश सहकारी समिति में भेजा गया है। इस आदेश को किसान नेता संदीप शर्मा ने किसान विरोधी काला आदेश बताया। शर्मा ने आगे कहा कि भूपेश सरकार पर लगातार गोबर घोटाले का आरोप लगते रहा है। पिछले विधान सभा सत्र में कृषि मंत्री द्वारा स्वयं बड़े पैमाने पर गोबर के बह जाने की स्वीकारोक्ति की गई है। ऐसे में गोबर खरीदी के नाम से किये गए सैकड़ों करोड़ रुपए की भरपाई के लिए 70 लाख एकड़ भूमि के पंजीयन कराए ऋणी किसानों को प्रति एकड़ 1000 रुपये का कथित वर्मी कम्पोस्ट ( गोबर मिला मिट्टी) जिसमे वर्मी नाम का कोई चीज नही, थोपना चाहते हैं । इस प्रकार का कथित वर्मी कम्पोस्ट न केवल नमी युक्त गिला है बल्कि वजन में भी 30 किलो के स्थान पर 18 से 24 किलो निकल रहा है। इसके द्वारा 700 करोड़ रुपये किसानों से वसूलने के कुचक्र रचा गया है।संदीप शर्मा ने आगे कहा कि यह सरकार किसानों की सहकारी समिति को न तो धान खरीदी का कमीशन दे रही, न ही कर्मचारियों को ठीक से वेतन दे रही है। उल्टे गोठनो से सीधे कथित वर्मी कम्पोस्ट उठाने का आदेश सहकारी समिति को दे दिए है जहाँ नाप तौल और गिनती का कोई माईबाप नही है। बिना नापतौल के गौठान से उठाए जाने वाले अमानक वर्मी कम्पोस्ट का पैसा सहकारी समिति से काटा जा रहा है। गिनती और तौल में होने वाली गड़बड़ी का खामियाजा सहकारी समिति को भुगतना पड़ रहा है जो घोर आपत्ति जनक है।यह सब भूपेश सरकार द्वारा किसानों के सहकारी समिति को बर्बाद कर कांग्रेस पोषित व्यापारियों को फायदा पहुंचाने षड्यंत्र है।
सहकारी समिति में प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालाराम साहू, जनपद सदस्य दीपक साहू, चंदन साहू, पुष्कर तिवारी, धनीराम साहू, गोपी ध्रुव, मोहन साहू, पोषण साहू, मुकेश ठाकुर, अश्वनी साहू भूषण साहू, , पुखराज साहू डायमंड साहू, मनीष साहू, रोशन साहू, हलधर पटेल, नारायण साहू, लोकेश साहू, युगल साहू, टीकाराम कुलदीप, मोहन लाल ढ़ीढ़ी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और किसान उपस्थित थे। प्रदर्शन का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री शेखर साहू ने किया
