बेटियों ने मारी बाजी दसवीं बारहवीं की परीक्षा में जिले की बेटियों ने इस बार भी बाजी मारी है। - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, May 15, 2022

बेटियों ने मारी बाजी दसवीं बारहवीं की परीक्षा में जिले की बेटियों ने इस बार भी बाजी मारी है।

गरियाबंद / पाण्डुका- क्षेत्र की शासकीय उच्च माध्यमिक विधालय पाण्डुका में एक बार फिर लड़कियो ने प्रथम आकर क्षेत्र एवं अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।शनिवार को शाषन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा दसवी,बारहवी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमे दसवीं बारहवीं की परीक्षा में जिले की बेटियों ने इस बार भी बाजी मारी है। स्थानीय स्कुल के बच्चों में लड़किया की प्रथम श्रेणी से पास हुई कक्षा 12 वी में पदमनी साहू पिता ताम्रध्वज साहू ने 91.4% अंक प्राप्त कर  क्षेत्र को गौरान्वित किया है।वही दूसरा स्थान पर मोनिका  पिता बसन्त श्रीवास द्वितीय स्थान पर रही।इसी प्रकार कक्षा दसवी में कु. दीक्षा पटेल पिता हरीश पटेल 88%अंक प्राप्त कर प्रथम रही दुसरा में सत्यम साहू पिता नरसिंह साहू व कुं मनीषा  84.08% अंक , युवराज साहू पिता द्वारिका साहू  69℅ अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पर रहे,युवराज साहू के पिता द्वारिका साहू व्यवसायी हैं और वे भी दुकान में अपने पिता की मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि वे रोज 6 घंटे पढ़ाई करते थे। ट्यूशन कभी नहीं लिया। 

इसी तरह शासकीय उच्च माध्यमिक विधालय अतरमरा की छात्रा  कक्षा  12 वी की छात्रा बरखा साहू पिता राजू दास साहू   89.6% , डाली साहू  पिता जुगलकिशोर साहू 89.6% अंक प्राप्त किया।शिक्षक बालकृष्ण पटेल ने  विद्यार्थियों  को शुभकामाएं दी है वही एग्जाम में असफल हुए छात्रों को फिर दोगुना मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।पाण्डुका प्राचार्य वाय आर साहू  ने बताया की कक्षा बारहवी में 116 बच्चे शामिल हुए जिसमे 101 विधार्थी उत्तीर्ण हुए जिसमे 44 बच्चे प्रथम श्रेणी 53 बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए 4 तृतीय श्रेणी में पास हुए इसी प्रकार कक्षा दसवी में 127 बच्चे शामिल हुए जिसमे 97 उत्तीर्ण हुए।