गरियाबंद / भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा के अनुरूप बिते तीन साल में प्रदेश के युवाओ को ना रोजगार मुहैया करा पाई और ना ही युवाओ को एक रूपए का भी बेरोजगारी भत्ता दे पाई। अब उसे युवाओ के भविष्य गढ़ने वाले अग्निपथ योजना का विरोध करने का नैतिक हक नही है। महामंत्री चंद्राकर ने कहा कि केन्द्र सरकार युवाओ के लिए अच्छी पहल की है लेकिन कांग्रेस इसे पचा नही पा रही है।
इसका विरोध कर युवाओ को गुमराह कर रही हैं। उन्होने स्पष्ट कहा कि विरोध के राजनीति में कांग्रेस यह तक भुल चुकी है कि वह अग्निपथ योजना का विरोध कर देश के युवाओ को देश सेवा से रोकने का प्रयास कर रही है, सेना का अपमान कर रही है। उन्होने कहा कि अग्निपथ योजना तो कांग्रेस के गोबर संग्रह योजना से कई बेहतर है। चाहे तो सरकार खुद इसका आंकलन कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस से ही सवाल पूछा है कि कांग्रेस बेरोजगारी भत्ता को लेकर कब सत्याग्रह करेगी।Monday, June 27, 2022
Home
Unlabelled
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार
कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

