आपातकाल काला दिवस संगोष्ठी एवं मीसाबंदियों का सम्मान कार्यक्रम हुआ सम्पन्न - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, June 27, 2022

आपातकाल काला दिवस संगोष्ठी एवं मीसाबंदियों का सम्मान कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

 

गरियाबंद  / पाण्डुका :- भारतीय जनता पार्टी  द्वारा जिला स्तरीय आपातकाल काला दिवस संगोष्ठी एवं मीसाबंदियों का सम्मान कार्यक्रम ग्राम पोंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया था। इस दौरान मीसाबंदी एवं उनके परिजनों का साल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मीसाबंदियों और संघ परिवार के सदस्यों ने 25 जून 1975 के उस आपातकाल के दौर को संस्मरण करते हुए कहा कि
तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में 47 वर्ष पूर्व सत्ता की लालच में आपातकाल की घोषणा करते हुए लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून का दिन काले अक्षरों में लिखा है। आपातकाल देश के प्रजातंत्र पर किया गया सबसे बड़ा और कायराना हमला था। प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई थी। इस निर्णय का विरोध करने वालों को कड़ी यातनाएं दी गई, अकारण ही लाखों लोगों को जेल में ठूंस दिया गया।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता के मोह में अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए देश में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। विचारों की अभिव्यक्ति पर पाबंदी लगा दी गई थी। विपक्षी दलों के नेताओं सहित संघ परिवार के सदस्यों को मीसा के तहत जेल में डाल दिया गया, यातनाएं दी गई।