गरियाबंद / फिंगेश्वर / सोमवार 27जून 2023 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्रा ने शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी (लोहरसी)पहुँच कर औचक निरीक्षण किया,कक्षा पांचवी के बच्चों को संख्या ज्ञान का प्रश्न पूछा जिसे बच्चों ने सहजता पूवर्क जवाब दिया ,हिंदी विषय को बच्चों द्वारा पठन करवाकर देखा बच्चे बिना अटके पाठ को सरलता के साथ पढ़े,कक्षा चौथी, तीसरी दूसरी के बच्चों को पुस्तक पढ़वा कर देखा और संख्या पहचान का सवाल बच्चों से पूछा जिसका जवाब
बच्चों ने सहजता के साथ दिया। कक्षा पहिली में नवप्रवेशी बच्चों से भी बात किया। निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश,गरम मध्यान्ह भोजन ,बच्चों के उपस्थिति के सम्बंध में जानकारी लिया,गरम मध्यान्ह भोजन में आज आलू सोयाबीन बड़ी की सब्जी,दाल पापड़ बच्चों को दिया गया ।दाल आलू सोयाबीन बड़ी के सब्जी को चख कर देखा और भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।साथ ही स्मार्ट क्लॉस रूम,पुस्तकालय,शुद्ध पेय जल आरो वाटर कक्ष का भी निरीक्षण कर उपलब्ध सभी अच्छा व्यवस्था के लिए सभी शिक्षकों एवं शाला प्रबंधन समिति सदस्यों,सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी की कार्यो का सराहना की। निरीक्षण के दौरान विकासखंड अधिकारी चन्द्रशेखर मिश्रा के साथ सभी कक्षो में प्रभारी प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद,प्रदीप कुमार साहू उपस्थित रहे।Monday, June 27, 2022
Home
Unlabelled
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर चन्द्रशेखर मिश्रा ने शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी का औचक निरीक्षण किया
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फिंगेश्वर चन्द्रशेखर मिश्रा ने शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी का औचक निरीक्षण किया
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

