गरियाबंद / राजिम / कोपरा :- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के यातायात प्रभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा मोटरसाइकिल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। नवापारा सेवाकेंद्र में मोटरसाइकिल यात्रा का शुभारम्भ बुधवार को किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा तीसरा दिन ग्राम कोपरा पहुंचे।यह सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। जिसका विषय रखा है। सुरक्षित भारत, सड़क सुरक्षा से जन रक्षा,स्थानीय सेवा केन्द्र द्वारा ग्राम कोपरा के सहाड़ा चौक रंगमंच पर जनसभा का आयोजन
किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू ने कहा कि मानसिक तनाव और तेज गति से वाहन चलाने से भी दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं वाहन चालक की लापरवाही से होती है। उसे यह समझ ही नहीं होती है कि उसका एक कृत्य कितने लोगों को बेसहारा बना देगा? सजगता के अभाव में दुर्घटनाओं पर काबू पाना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय दूसरों को भी अपने समान मानकर उनकी असुविधा का ध्यान रखें। हमारी आजादी वहां समाप्त हो जाती है।जहां दूसरों की आजादी शुरू होती है। उन्होंने समारोह के आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्कूलों, काॅलेजों और विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सचेत करने की जरूरत है।कोपरा के पूर्व सरपंच डॉ डाली साहू ने कहा किआज के समय में मोबाइल का उपयोग बड़ी समस्या बन चुकी है। लोग घरों से जब निकलते हैं।तो चाबी से पहले मोबाइल को ढूँढते हैं। बच्चों को यदि यातायात नियमों की जानकारी दी जाए तो वह बड़ों को उन नियमों का पालन करने के लिए बाध्य कर सकते हैं। नियमों का पालन करने का संस्कार बनाना जरूरी है।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कोपरा शाखा की संचालिका ब्रह्माकुमारी कुंती दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गाड़ी चलाते समय मन में किसी प्रकार का तनाव नहीं होना चाहिए। इसके लिए राजयोग मेडिटेशन अच्छा कारगर तरीका है।जीवन में राजयोग को अपनाए मन बुद्धि को केन्द्रित रखे ,अपना भला कीजिए।दूसरों का भी भला कीजिए। जीवन में सदा सुखी रहीए।ब्रह्माकुमारी बिंदु दीदी ने कहा कि अपने जीवन का मूल्य नहीं समझने के कारण उसे दुर्घटनावश व्यर्थ में ही गंवा देते हैं। स्टीयरिंग पर नियंत्रण के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी है। वाहन की गति उतनी ही होनी चाहिए।जितनी कि हम नियंत्रित कर सकते है। उन्होंने सभा में उपस्थित जन समूह को यातायात नियमों को पालन करने के लिए 10 बिंदुओं में संकल्पबद्ध कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम ग्राम पटेल श्याम लाल निषाद भारती साहू ,संध्या ठाकुर उपस्थित थीं।ग्राम कोपरा के आकाश म्यूजिक ग्रुप ने ट्रैफिक नियमों संबंधित सुमधुर गीतों से युवा यात्रियों का उत्साह वर्धन किया। संचालन ब्रह्माकुमार गणेश भाई ने किया।
स्टीयरिंग पर नियंत्रण के लिए मन पर नियंत्रण जरूरी- ब्रह्मकुमारी बिंदु दीदी


