गुलशन साहू@पाण्डुका :― विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण किया गया। प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें। कुछ इसी सोच के साथ रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह के साथ जिले भर में मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम मुरमुरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया और उन्हें बचाने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कुलेश्वर सोनवानी ने कहा कि पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किये जाएं।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कुलेश्वर सोनवानी , विक्की साहू, वासु, महेश साहू ,शारदा साहू, देवेस साहू, संजय साहू, दीपक साहू शामिल थे।
