अग्निपथ’ की शपथ लेकर, देश का युवा बनेगा
गरियाबंद / राजिम :- राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर भारत के अग्निवीर निश्चित रूप से इस योजना से प्रेरित होकर एक सुरक्षित एवं संगठित समाज का निर्माण करेंगे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक योजना मिशन अग्निपथ की घोषणा की है जिसके माध्यम से भारतीय युवाओं को सशस्त्त्र बलों में सेवा करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। इस के तहत चुने गए युवा अग्निवीर कहलाए जाएंगे।अग्निपथ योजना देशभक्ति से प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्त्र बलों में सेवा करने की अनुमति देता है।
अग्निपथ योजना सशस्त्त्र बलों को अधिक युवा, आधुनिक एवं फ़िट बनाने के कारगर साबित होगा और साथ ही राष्ट्र सेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना को और प्रज्वलित करेगा। यह दर्शाता है कि हमारी सरकार हमारे युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर जोर दे रही है
