गरियाबंद / कोपरा:- ग्राम लोहरसी स्थित हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति में दीप प्रज्ज्वलित कर राजकीय गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली एवं छटवी में प्रवेश लिए नव प्रवेशी बच्चों को मुंह मीठा कराकर और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही शासन द्वारा प्रदाय नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण किया गया। इस दौरान शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पदाधिकारी गण, स्कूली छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश साहू ने नव प्रवेशी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण तथा लॉकडॉन के चलते विगत दो वर्षो से स्कूली शिक्षा प्रभावित हुआ है। नए शिक्षा सत्र की शुरुवात सरकार नए उम्मीदों के साथ कर रहे है कि इस वर्ष नियमित शाला संचालित कर पिछले सत्र में हुए नुकसान की भरपाई किया जा सके। बच्चे हमारे देश का भविष्य है और इस देश के भविष्य को सही शिक्षा मिले ये हम सब का प्रयास होना चाहिए एवं शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम जनपद सदस्य दीपक साहू ने भी संबोधित किया। बीआरसीसी टिकेंद्र यदु ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।मुख्यमंत्री केसंदेश का वाचन शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवकुमार साहू ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता रवि कुमार अग्रवार व भागचंद चतुर्वेदीने एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा ने किया । इस कार्यक्रम में धनी राम साहू, रामदयाल टंडन, गजानंद टंडन, पुराणिक साहू, यशवंत साहू, भागचंद चतुर्वेदी, प्राचार्य के एल कंवर, संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा, वरिष्ठ व्याख्याता मोहनलाल ध्रुव,प्रधानपाठक चम्पू लाल घोघरे,खेमुराम सिन्हा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिव साहू, सरपंच कामिनी ध्रुव, ऋषि कुमार ध्रुव, यशवंत साहू, तेजप्रकाश तिवारी, केसी धनुर्वेद एमन्त राजपूत, भूपेंद्र श्रीवास,परमेश्वर निषाद,सुरजीत बंजारे,सालिक राम साहू, रेखराम निषाद,नुमेश कंवर,हीरा सिंह यादव,जगदीश डहरिया, धुन्ना लाल देवदास,रूपसिंह नेताम,रूपसिंह दीवान दीनू राम निषाद,देवेंद्र साहू, तुलसीराम यादव, रूपकला डहरिया, अर्चना राय, संध्या देवांगन, शशिप्रभा साहू आदि स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।
