गरियाबंद /राजिम / कोपरा:-ग्रामीण साहू समाज कोपरा में तीनों पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव के लिए नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए नारायण साहू एवं मनोज साहू फॉर्म भरे थे।जिसमें चुनाव संचालन समिति परीक्षेत्र साहू समाज कोपरा के द्वारा आपसी समझौता के बाद अध्यक्ष पद से मनोज साहू ने नाम वापस लिया।जिसके बाद नारायण साहू अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए पुरूष वर्ग से भागवत साहू एवं महिला वर्ग से उपाध्यक्ष रमा साहू को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।समाज के वरिष्ठ जन के द्वारा मनोज साहू नाम वापस लेने के बाद भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। चुनाव के दौरान चुनाव संचालन के रूप में समिति
परीक्षेत्र साहू समाज के अध्यक्ष कमलेश साहू एवं सचिव डुमन साहू के द्वारा ग्रामीण साहू समाज को आपसी तालमेल बिठाने में सफल रहे।सभी को समाज हित में काम करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण साहू समाज कोपरा का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनावी बैठक के दौरान ग्रामीण साहू समाज के लोग अशोक साहू, विक्रम साहू, हेमलाल साहू, विजय साहू, राम आशीष साहू, भीखम साहू, रोशन साहू , नरेंद्र साहू,बल्लू साहू हेमलाल साहू, लखन साहू, फागू साहू ,महेश साहू, होलाराम साहू, सीताराम साहू उपस्थित थे।

