खाद के संकट और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, July 23, 2022

खाद के संकट और अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।


गरियाबंद / राजिम / कोपरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश में खाद की कमी बनी हुई है और अघोषित बिजली कटौती से भी किसान परेशान हैं। खाद नहीं मिलने से किसानी का कार्य पिछड़ता जा रहा है। खाद की किल्लत,अघोषित बिजली कटौती एवं किसानों के अटल ज्योति कनेक्शन चालू करने तथा 70 हजार लंबित कनेक्शन को स्थाई करने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में भाजपाइयों ने ग्राम कोपरा में सहकारी समिति तथा विद्युत विभाग के समक्ष तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद राज्यपाल के नाम समिति प्रबंधक व बिजली विभाग को ज्ञापन सौपा गया तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया।

कोपरा के धरना प्रभारी कमलेश साहू किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,कौंदकेरा सरकारी समिति के प्रभारी जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर और किसानों को लोकलुभावन घोषणा कर सत्ता हासिल करने वाली सरकार पूरी तरह असफल है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद से राज्य की कांग्रेस सरकार से हर वर्ग परेशान और पीड़ित है। किसानों की खुशहाली का वादा करने वाली भूपेश सरकार से आज सबसे ज्यादा किसान ही परेशान है। राज्य की कांग्रेस सरकार हर मामले में असफल साबित हो रही है।इस दौरान धरना प्रदर्शन मेंजिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश साहू, दशरथ यादव,रुप नारायण साहू, जालम साहू, दिलीप साहू, नोगेश्वर साहू, गुवाल तारक, सोमप्रकाश साहू,मोहन साहू,शेखर साहू,मकसूदन साहू,गोपी ध्रुव, दीपक साहू,फूलजी साहू,बंशी साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान भी उपस्थित थे।