गरियाबंद / फिंगेश्वर :- आज 27जुलाई को गरियाबंद जिला कलेक्टर प्रभात मलिक ने मॉडल गौठान एवं शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी का औचक निरीक्षण किया।कलेक्टर प्रभात मलिक ने मॉडल गौठान का निरीक्षण कर कम्पोष्ट खाद,बकरी पालन,मुर्गी पालन के सम्बंध में सरपंच मोहन लाल साहू से विस्तृत जानकारी लिया ,गौठान में उपलब्ध सुविधा को देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की एव उपस्थित महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं से बात चीत कर योजनाओं से हो रहे लाभ के सम्बंध में जानकारी लिया,साथ गौठान समूह के द्वारा कम्पोष्ट खाद से सब्जी उत्पादन कर रहे महिलाओं से भी बात किया।सरपंच द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य से प्रभावित होकर लगभग 30 लाख रुपये के नए कार्य स्वीकृत कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने कहा।साथ ही 28 जुलाई को हरेली पर्व के अवसर पर भेंडरी गौठान में गौ मूत्र का खरीदी का शुभारंभ ग्राम पंचायत एवं गौठान समिति द्वारा किया जाएगा। तत्पश्चात शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी का निरीक्षण किया विद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम,बच्चों के शुद्व पेय जल आरओ वाटर, क्लास रूम का निरीक्षण कर
शाला में कोई समस्या हो तो बताओ करके जानकारी लिया,बरसात में छत से पानी टपकने ,जजर्र बालिका शौचालय ,किचन गार्डन, सायकल स्टैंड की समस्या बताया जिस पर कलेक्टर साहब ने छत मरम्मत एवं बालिका शौचालय व पूर्व माध्यमिक शाला में दोनों विद्यालय के लिए कीचन गार्डन निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए साथ ही छत मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने निर्देश दिए। जिला कलेक्टर प्रभात मलिक के साथ जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव,जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ आर आर साहू,पशु चिकित्सा अधिकारी उमा चंद्राकर, रेवती रमन साहू, जिला स्तर के अधिकारी, सरपंच मोहन लाल साहू, गौठान अध्यक्ष खेलू राम साहू, सक्रिय समूह के सदस्य वेदलता गोस्वामी, सरोज गोस्वामी, शांति यादव,रामहीन ध्रुव,घसनीन ध्रुव,देवकी ध्रुव,प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी, शिक्षक प्रदीप कुमार साहू,लालजी सिन्हा उपस्थित रहे।Wednesday, July 27, 2022
Home
Unlabelled
कलेक्टर गरियाबंद ने मॉडल गौठान एवं स्कूल का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर गरियाबंद ने मॉडल गौठान एवं स्कूल का किया औचक निरीक्षण
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu

