5 सौ एकड़ की फसल फिर तबाह,तटबंध टूटा बाढ़ से हर साल फसल खराब।
गरियाबंद / राजिम / कोपरा :-कोपरा तर्रा गांव के पैरी नदी किनारे खेतो की फसलों को बारिश के सीजन में बाढ़ से बचाने नदी तट पर पूर्व में मिट्टी से बनाये गए अस्थाई तटबंध बीते कई सालों से जर्जर हो चुका है। उसी जर्जर तटबंध काटकर बीते 5 सालों से रेत ठेकेदार द्वारा नदी से रेत निकाला जा रहा था। लेकिन बारिश लगने के पूर्व काटे गए तटबंध को पत्थर व मिट्टी से मरम्मत करने के बजाय रेतीले मिट्टी से ही तटबंध का मरम्मत कर दिये जाने के कारण तटबंध बाढ़ के तेज बहाव में टूटकर दोनों गांवो के किसानों के खेतो में लगी फसलों को प्रति वर्ष भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।किसानों ने बताया कि कोपरा व तर्रा के लगभग 200 किसानों के 500 एकड़ फसल प्रति वर्ष बर्बाद होता आ रहा है।अभी बारिश का पानी कोपरा, तर्रा, कुरुसकेरा, सुरसाबाँधा के किसानों को अभी नुकसान हुआ हैं। लगातार खबर प्रकाशन के बाद से ही इस मामले को लेकर आज लोकसभा के मानसून सत्र दिल्ली में गरियाबंद जिला के किसानों की समस्या को क्षेत्रीय सांसद चुन्नी लाल साहू ने पत्र एवं प्रमुखता से सदन ने कोपरा क्षेत्र के किसानों की समस्या को रखी। नियम 377 के अधीन सूचना गरियाबंद जिला के वनांचल क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने के कारण पैरी नदी में बाढ़ आने के कारण नदी के दायीं तट पर ग्राम कोपरा के समीप निर्मित आस्थाई दण्ड की बहुत कम ऊँचाई होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया हैं।बाढ़ की पानी ग्राम कोपरा, तर्रा, कुरुसकेरा, सुरसाबाँधा में घुस गया।जिससे बाढ़ के साथ बहाव में आये रेत मिट्टी से ग्राम के लगभग 500 एकड़ खेत मे लगें धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।सांसद ने कहा कि तटबंध का तत्काल निर्माण करने की आवश्यकता हैं।अन्यथा 1000 एकड़ कृषि भूमि बर्बाद हो जाएगी।वर्तमान में नष्ट हुए।फसल की जॉच दल द्वारा मुयायना कर आरबीसी 6 - 4 के तहत मुवावजा प्रदान किया जाए।सदन के माध्यम से केंद्र सरकार को इस समस्या के बारे में अवगत करवाया।पक्का स्थाई तटबंध निर्माण शीघ्र ही किया जाए।इस मामले को लेकर कोपरा के किसान व भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा कलमेश साहू, केयूर भूषण साहू,नोगेश्वर साहू,नरेन्द्र साहू,नन्दू तारक आदि किसानों ने समस्या को लेकर सांसद को अवगत करवाया था।
