जिला कार्यसमिति की बैठक में बनाई गई रणनीति।
गरियाबंद। भारतीय जनता युवा मोर्चा गरियाबंद राज्य सरकार के खिलाफ बेरोजगारी के मुद्दे पर विधानसभा स्तरीय आंदोलन करने जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा गरियाबंद की जिला कार्यसमिति की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जिले के राजिम और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में बेरोजगारी को लेकर विभिन्न कार्यक्रम बनाए गए हैं। इसके साथ ही बेरोजगारी मुद्दे पर आंदोलन कर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। राजिम विधानसभा में 9 जुलाई और बिन्द्रानवागढ़ में 10 जुलाई को भाजयुमो की बैठक रखी गई है, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश की आगामी कार्ययोजना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के छत्तीसगढ़ प्रवास सहित पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के विषय को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है।
भाजयुमो गरियाबंद की जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक बीते सोमवार को भूतेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिषर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई थी। बैठक में विशेष रुप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू, युवा मोर्चा रायपुर संभाग प्रभारी कैलाश चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रोहित माहेश्वरी, सह प्रभारी अनुराग चौरसिया, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख विकास साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सोनकर, नंदिनी नेताम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप उपस्थित थे।
भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर युवा मोर्चा की आवश्यक बैठक आहूत की गई थी। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व केबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू ने स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन, वंदन कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में आगामी कार्य योजनाओं के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को पूरी लगन, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ करने उत्साहवर्धन करते हुए जोश भरा। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए आभार जताया है।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, युवा मोर्चा रायपुर संभाग प्रभारी कैलाश चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिला प्रभारी रोहित माहेश्वरी, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में विधानसभा चुनाव होना है, जिसमें चुनौती बहुत बड़ी है, वहीं समय बहुत कम है। इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाएं। कहा कि राज्य की आमजनता से कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पूर्व अपनी चुनावी घोषणा पत्र में बड़े-बड़े लोक-लुभावनें वायदे किए थे, जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। कांग्रेस सरकार ने लोगों को सिर्फ छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों सहित जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क की लड़ाई लड़नी है। राज्य सरकार के खिलाफ बेरोजगारी के मुद्दे पर विधानसभा स्तरीय आंदोलन करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक मंडल में दो से तीन प्रमुख स्थानों को चिन्हांकित कर युवा चौपाल, बेरोजगारी टेंट और हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए अधिक से अधिक युवा बेरोजगारों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
युवा मोर्चा की बैठक में बेरोजगारी के मुद्दे सहित आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की गई है। जिसके लिए मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बैठक की शुरुआत में भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री युगल समदरिया एवं उपाध्यक्ष तोरण सागर ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर थानेश्वर कंवर, रिकेश साहू, प्रतीक तिवारी, दीपक तिवारी, लिकेश्वर साहू, हर्ष यादव, मनीष साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षद्वय आनंद ठाकुर, आकाश सिंह राजपूत, जगमोहन पटेल, गोवर्धन मरकाम, पेकुराम नायक, संजू साहू, राज डे, रूपसिंग मरकाम, कीर्तनराम यादव, परमेश्वर सेन, शिवकुमार डोंगरे, रूपदास मरकाम सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
