भाजपा ने लगाया कांग्रेश पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, July 6, 2022

भाजपा ने लगाया कांग्रेश पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप

आईटी के खुलासे में मुख्यमंत्री के करीबी लोगों के यह से मिले पुख्ता सबूत

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों में 30 जून को एक साथ  पड़े आईटी के छापे को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू तथा एपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने संयुक्त रूप से गरियाबंद में प्रेस कान्फ्रेस कर छापे के बाद आईटी विभाग द्वारा किए गए खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 जून को प्रदेश के विभिन्न शहरों में पड़े आईटी के छापे में राज्य सरकार के नए भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ हैं। छापे में करीब 200 करोड़ से अधिक के अवैध कलेक्शन के सबूत आईटी विभाग को मिले है। इसमें साढ़े नव करोड़ के अघोषित नगद राशि तथा साढ़े चार करोड़ के आभूषण मिले हैं। इसके अलावा विभाग ने 50 करोड़ के अचल संपत्ति के दस्तावेज मिलने व 45 करोड़ की अघोषित प्रापर्टी के नगद भुगतान का प्रमाण मिलने का भी दावा किया है। जांच के दौरान कर चोरी के लेन देन के कागज और डिजिटल साक्ष्य मिले है। उन्होंने कहा आईटी के छापे में राज्य सरकार से सीधे जुड़े दो लोगो के नाम सामने आए है। पहला नाम भुपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले डिप्टी कलेक्टर सौम्या चौरसिया का है और दूसरा सूर्यकांत तिवारी का। ये वही सूर्यकांत तिवारी है जब ये बीमार होते है तो मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्री मंडल उनके हाल चाल देखने पहुंच जाता है। इससे समझा सकता है की राज्य सरकार के संरक्षण में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है।

प्रेस कांफ्रेंस में अशोक बजाज ने आरोप लगाया की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार किया है। हर स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इस फंड का उपयोग राजनीति के लिए कर रही है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भी इस राशि के उपयोग होने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि आई टी विभाग ने दावा किया है की कांग्रेस ने अन्य प्रदेशों के चुनाव सहित राज्य में हुए कई चुनाव में इस राशि का उपयोग हुआ हैं। इसके साथ ही कई अधिकारी के साथ लेन देन के रिकॉर्ड मिले है। जिसकी भी जांच की जाएगी।

पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा की कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। पिछले साढ़े तीन साल में यह दूसरा बड़ा छपा पड़ा है। पहले छपे में कई अधिकारी के नाम सामने आए लेकिन राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब फिर से छपे पड़े है इसमें डिप्टी कलेक्टर सौम्य चौरसिया और मुख्यमंत्री के सचिव सूर्यकांत तिवारी का नाम सामने आया है। वही खैरागढ़ उप चुनाव में लेन देन के सबूत मिले है। इन सब के बाद भी भुपेश बघेल आरोप लगाते है की भाजपा ईडी का उपयोग कर रही है लेकिन सच तो ये है की उनके हर विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भी छापे पड़े, लेकिन मंत्री और मुख्यमंत्री को क्लीन चिट मिली। कभी कोई तथ्य सामने नहीं आया। आईटी के खुलासे के बाद अब भूपेश बघेल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

राज्य में नागरिक अब सुरक्षित नहीं – बजाज

एपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष बजाज ने कहा कि खुलवाम वारदात हो रही जिससे आम जीवन असुरक्षित है। जांजगीर चांपा में निर्भया जैसे कांड हुआ है। 52 वर्षीय महिला के साथ अप्रिय असहनीय घटना हुई है। लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे है। ये सरकार इनके आरोपी को पकड़ने में दिलचस्पी नही दिखा रही है लेकिन कांग्रेस के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान के बाद सार्वजनिक रूप से मांगी मांगने के बाद भी एंकर के विरुद्ध कार्रवाई के लिए यूपी में डेरा डाली हुई है। 

इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू महामंत्री अनिल चंद्राकर वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा बलदेव सिंह हुंडल मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।