भाजपा मंडल गरियाबंद ने मनाया डॉ. मुखर्जी की जयंती, रोपे पौधे।
गरियाबंद / भाजपा मंडल ने नगर के स्थानीय सांस्कृतिक भवन में पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र में पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के त्याग, तपस्या और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा के वे आदर्श हैं, उनके बताए रास्ते में केंद्र की सरकार चल रही है। उन्होंने राज्य सरकार को आड़े हांथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इससे आमजनता मुक्ति पाना चाहती है। वर्तमान राजनीतिक हालात यह है कि इनकम टैक्स की छापामार कार्यवाही में राज्य की कांग्रेस सरकार कटघेरे में आ गई है। कांग्रेस के लोग सीधे जुड़े हुए हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार की राशि से आय का स्रोत कांग्रेस ने बना लिया है। छत्तीसगढ़ में किए जा रहे भ्रष्टाचार से दिल्ली की कांग्रेस पार्टी संचालित हो रही है। श्री बजाज ने डॉ. मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि सबसे पहले जम्मू कश्मीर में 370 हटाने को लेकर 8 मई 1953 को जेल गए थे, इसके बाद ही उनकी हत्या हुई थी। डॉ. मुखर्जी हमेशा देशहित की सोच रखते थे। दो-तिहाई बहुमत से केंद्र में पहली बार भाजपा की सरकार बनी, उसमें डॉ. मुखर्जी के सपने भी शामिल है।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू ने कहा कि पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश मे व्याप्त अन्याय के विरोध में लगातार संघर्ष किया था। अखण्ड भारत के निर्माण की परिकल्पना करने वाले डॉ मुखर्जी महान नेता थे। जम्मू कश्मीर जाने के लिए परमिट की आवश्यकता पड़ती थी, इसके मुखर विरोधी के रूप में वे जाने पहचाने जाते हैं। अनेक तरह की यातनाएं सहने वाले नेताओं में शामिल थे। उनका उद्देश्य यह था कि जनकल्याणकारी कार्य देश में हो, जिससे भारत गौरवान्वित हो सकें। श्री साहू ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि आगामी समय मे विधानसभा का चुनाव है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित होकर जुट जाएं।डॉ. मुखर्जी जी की याद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा महामंत्री अनिल चंद्राकर, मुरलीधर सिन्हा, बलदेवसिंह हुंदल, सीपी गोस्वामी, पारस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, कुलदीप खरे, राधेश्याम सोनवानी, धनंजय नेताम, दयालूराम गाडा, नत्थू साहू, अनूप भोंसले, रिखीराम यादव, तीजूराम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, केशव साहू, शेषनारायण गजभिए, धनराज विश्वकर्मा, बिंदु सिन्हा, मंजुलता गुप्ता, विनोद नेताम, सरला उइके, हेमंत तिरपुड़े, प्रीति गनवीर, लीलाराम विश्वकर्मा, प्रकाश यादव, बिसेलाल ध्रुव, नेहरू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

